{"_id":"5e63c5608ebc3eebbb5529be","slug":"klaasen-and-smuts-shines-south-africa-defeated-australia-in-3rd-odi-and-clinch-series-with-3-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, आखिरी वनडे में जीत के साथ 3-0 से जीती सीरीज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ, आखिरी वनडे में जीत के साथ 3-0 से जीती सीरीज
Sat, 07 Mar 2020 09:31 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 07 Mar 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
क्लासेन-स्मट्स
- फोटो : Cricket South Africa Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और सीरीज के आखिरी वनडे में 27 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट से जीत दर्ज कर ली। इसी के साथ ही मेजबान टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम का तीन मैचों की सीरीज में क्लीनस्वीप कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार को खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करना शुरू किया लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने मात्र 55 रन पर ही अपने शुरुआत के तीन खिलाड़ियों का विकेट गंवा दिया। हालांकि इसके बाद मार्नस लाबुशेन (108) की शतकीय पारी, डार्सी शॉर्ट, मिचेल मार्श और झे रिचर्डसन की छोटी-छोटी पारियों की मदद से मेहमान टीम ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाए।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने एक अच्छी शुरुआत की, लेकिन एक बार फिर से कप्तान डीकॉक फ्लॉप हो गए और बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। हालांकि बाद में जोन स्मट्स (84), वेरीयन्ने (50) और हेनरिच क्लासेन की नाबाद 68 रन की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने मैच के साथ-साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली। क्लासेन ने मिचेल मार्श के 46वें ओवर की लगातार तीन गेंदों में 14 रन बनाकर मैच खत्म किया।
विज्ञापन
मैच के बाद 84 रन की पारी खेलने वाले स्मट्स को मैन ऑफ दी मैच और क्लासेन को मैन ऑफ दी सीरीज का अवार्ड दिया गया। बता दें कि इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी-20 सीरीज में 1-2 से हार झेलनी पड़ी थी।