फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kl rahul should be included in place of rohit sharma in indian team demands fans

'रोहित शर्मा को करो टीम इंडिया से बाहर, केएल राहुल ही है असली हीरो'

Mon, 07 May 2018 07:53 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 07:53 PM IST
विज्ञापन
kl rahul should be included in place of rohit sharma in indian team demands fans
KL Rahul

केएल राहुल ने रविवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंदौर के होलकर स्टेडियम पर नाबाद 84 रन की मैच विजयी पारी खेली और किंग्स इलेवन पंजाब को 6 विकेट की आसान जीत दिलाई। राहुल ने इस साल किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 9 मैचों में 376 रन बनाए हैं, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल है। राहुल ने आईपीएल इतिहास की सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

विज्ञापन


राहुल एक तरफ जहां शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा बेहद निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित का प्रदर्शन मौजूदा आईपीएल में लचर रहा है। मुंबई की टीम इस समय अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है और एक मैच हारते ही उसके प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन


राहुल के बेहतरीन प्रदर्शन और रोहित के निराशाजनक प्रदर्शन को देखते हुए फैंस का मानना है कि अब समय आ गया है जब टीम इंडिया में रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को मौका मिलना चाहिए। वैसे, कुछ यूजर्स का यह भी मानना है कि टीम इंडिया में रोहित शर्मा का बल्लेबाजी क्रम बदलना चाहिए जबकि राहुल को ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के रिएक्शंस ऐसे रहे:

kl rahul should be included in place of rohit sharma in indian team demands fans
रोहित शर्मा




(रोहित शर्मा की जगह को खतरा है! केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया! उन्हें 2019 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में मौका मिलना चाहिए नहीं तो टीम इंडिया को कोई फायदा नहीं मिलेगा)




(रोहित शर्मा की जगह केएल राहुल को मौका क्यों नहीं मिलना चाहिए? मैं दोबारा पूछता हूं क्यों?)




(मेरे ख्याल से मौजूदा फॉर्म को देखते हुए रोहित शर्मा की जगह टी20 इंटरनेशनल के लिए टीम इंडिया में केएल राहुल को मौका मिलना चाहिए)




(केएल राहुल को टीम इंडिया की तरफ से सफ़ेद गेंद क्रिकेट में ओपनिंग करने का मौका मिलना चाहिए और रोहित शर्मा को चौथे क्रम पर मौका मिलना चाहिए, इससे टीम इंडिया के मिडिल ऑर्डर की समस्या दूर हो जाएगी और मध्यक्रम बहुत मजबूत हो जाएगा क्योंकि इसके बाद कार्तिक, धोनी और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी करने उतरेंगे)




(मैं रोहित शर्मा को टॉप ऑर्डर में खेलते हुए नहीं देखता, उनका अभी तक प्रदर्शन काफी अनिरंतर रहा है और इसलिए उन्हें केएल राहुल के लिए जगह बनाना चाहिए)





(बीसीसीआई रोहित शर्मा को दोबारा केएल राहुल पर तरजीह देते हुए ओपनिंग के लिए चयनित मत करना)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed