फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ओपनिंग नहीं बल्कि केएल राहुल को यहां खेलना चाहिए, तलाशना होगा युवी-रैना का विकल्प

Tue, 24 Mar 2020 10:41 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 24 Mar 2020 10:41 AM IST
विज्ञापन
KL Rahul should bat at number five, Have to search options of Yuvraj and Suresh Raina says Manjrekar
युवराज सिंह, केएल राहुल और सुरेश रैना - फोटो : ट्विटर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने कहा कि स्टार लोकेश राहुल वनडे मैचों में भारतीय बल्लेबाली क्रम में पांचवें स्थान के लिए उपयुक्त हैं, लेकिन उन्होंने सुझाव दिया कि भारतीय टीम प्रबंधन को सुरेश रैना और युवराज सिंह जैसे बल्लेबाजों को ढूंढ़ना चाहिए। राहुल ने इस साल की शुरुआत में जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू वन-डे मैच में मध्यक्रम में बल्लेबाजी की थी।

KL Rahul should bat at number five, Have to search options of Yuvraj and Suresh Raina says Manjrekar
संजय मांजरेकर - फोटो : सोशल मीडिया

राहुल ने बाद में न्यूजीलैंड में सीमित ओवरों की सीरीज में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखा। कर्नाटक का यह खिलाड़ी वन-डे में विकेटकीपिंग भी कर रहा है। भारत के लिए 37 टेस्ट और 74 एकदिवसीय खेलने वाले मांजरेकर अपने ट्विटर पेज पर प्रशंसकों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

KL Rahul should bat at number five, Have to search options of Yuvraj and Suresh Raina says Manjrekar
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई

मांजरेकर से जब पूछा गया कि क्या भारत को एकदिवसीय मैचों में राहुल के साथ पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करना जारी रखना चाहिए या वह राहुल के अलावा अन्य बल्लेबाजों को उस स्थिति में देखते हैं। उन्होंने कहा, ‘फिलहाल वह उपयुक्त हैं लेकिन हमें रैना और युवी जैसे बल्लेबाज की तलाश जारी रखनी चाहिए, राहुल को बाद में शीर्ष क्रम पर खेलना होगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन
KL Rahul should bat at number five, Have to search options of Yuvraj and Suresh Raina says Manjrekar
श्रेयस अय्यर - फोटो : ट्विटर

ऑस्ट्रेलिया में इस साल प्रस्तावित टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए नंबर चार के बल्लेबाज और हरफनमौला खिलाड़ी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि श्रेयस अय्यर चौथे क्रम और हार्दिक पांड्या हरफनमौला के लिए सटीक विकल्प है। रणजी ट्राफी में मुंबई के लचर प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर मांजरेकर ने कहा ‘असाधारण नेतृत्व की कमी’ के कारण टीम का यह हाल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed