{"_id":"5e36f3278ebc3ebfe6762afc","slug":"kl-rahul-says-not-thinking-about-t20-world-cup-at-the-moment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZvIND: सीरीज जीत के असली हीरो राहुल ने कहा, टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में अधिक नहीं सोचता ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvIND: सीरीज जीत के असली हीरो राहुल ने कहा, टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में अधिक नहीं सोचता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के 5-0 के क्लीन स्वीप में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने रविवार को कहा कि वह अभी टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोच रहे, लेकिन अपनी शानदार फॉर्म इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भी बरकार रखना चाहेंगे।
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
27 साल के बल्लेबाज को पांच मैच की सीरीज में 56 की औसत से 224 रन बनाने के लिए 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया। उन्होंने कहा, 'मैं अब काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और अपनी टीम के लिए अभी जो भूमिका निभा रहा हूं उसे निभाकर खुश हूं। फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में अधिक नहीं सोच रहा, लेकिन उम्मीद करता हूं कि मैं इस तरह से बल्लेबाजी जारी रखूंगा।'
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा। भारत ने पांचवें और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को सात रन से हराकर 5-0 से मेजबान टीम का क्लीन स्वीप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
राहुल ने कहा कि टीम की सफलता का राज मुश्किल हालात में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। राहुल ने कहा, 'मैं खुश हूं। 5-0 से जीत दर्ज करने के बाद यहां खड़ा होना शानदार है। काफी खुश हूं कि मेरे प्रदर्शन से टीम जीत दर्ज कर पाई। मुझे लगता है कि यह जीतने की आदत है जो हमने बनाई है और हमें जब भी मैदान पर उतरते हैं तो हमेशा जीतना चाहते हैं। एक टीम के रूप में हमें एक दूसरे पर विश्वास है। वर्ल्ड कप से पहले उन्हें कुछ रणनीतियों को आजमाना होगा।'
विज्ञापन
5 of 5
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
भारत अब पांच फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा। राहुल ने कहा कि वह 50 ओवर के प्रारूप में सफलता हासिल करने के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराएंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।