फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul ruled out of the T20 Series against South Africa, Risabh Pant will lead Team India

IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल, ऋषभ कप्तान और हार्दिक होंगे उपकप्तान

Wed, 08 Jun 2022 07:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 08 Jun 2022 07:39 PM IST
सार

चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पंत भारत के आठवें टी-20 कैप्टन होंगे। वहीं, हार्दिक पांड्या को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है।

विज्ञापन
KL Rahul ruled out of the T20 Series against South Africa, Risabh Pant will lead Team India
केएल राहुल टी-20 सीरीज से बाहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। इससे एक दिन पहले एक बुरी खबर सामने आई है। कप्तान केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ऋषभ पंत उनकी जगह पांचों मैच में टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन

बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए लिखा- मंगलवार शाम नेट्स में बल्लेबाजी करते वक्त राहुल दाएं हाथ में चोट लगा बैठे। वहीं, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव भी टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। पंत भारत के आठवें टी-20 कैप्टन होंगे।

उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, सुरेश रैना, अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की कप्तानी कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पंत भारत के 42वें कप्तान होंगे। वहीं, हार्दिक पांड्या को टीम का नया उपकप्तान बनाया गया है। पंत को आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी का अनुभव है।

इससे पहले पंत केएल राहुल के डिप्टी बनाए गए थे। इस सीरीज के लिए रेगुलर कैप्टन रोहित शर्मा और विराट कोहली समेत कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया था। इन दोनों के अलावा जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी आराम दिया गया था। रोहित की जगह राहुल को कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन अब वह भी चोट की वजह से टीम से बाहर हो गए हैं।

IPL 2022: Was very excited to know I will be playing for my home state,  says Hardik Pandya | Cricket News – India TV
विज्ञापन

ईशान और ऋतुराज करेंगे ओपनिंग

अब केएल राहुल की गैरमौजूदगी में ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ इस सीरीज में ओपनिंग करते दिख सकते हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर, चौथे नंबर पर पंत और पांचवें नंबर पर हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। छठे नंबर पर वेंकटेश अय्यर को मौका दिया जा सकता है। 

अक्षर पटेल सातवें नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। तेज गेंदबाजी की कमान भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और आवेश खान के हाथों में हो सकती है। वहीं, युजवेंद्र चहल स्पिन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

ImageImage

भारतीय चयन समिति ने केएल राहुल और कुलदीप यादव के रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है। राहुल और कुलदीप अब एनसीए को रिपोर्ट करेंगे जहां मेडिकल टीम उनकी देखभाल करेगी।

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
दक्षिण अफ्रीकी टीम नौ जून से 19 जून के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। दूसरा मैच कटक, तीसरा विशाखापट्टनम, चौथा राजकोट और पांचवां बेंगलुरु में होगा। दक्षिण अफ्रीका की टीम 2019 के बाद पहली बार भारत में टी20 सीरीज खेलेगी।

अब तक दो बार उसे भारतीय जमीन पर टी20 सीरीज में खेलने का मौका मिला है। 2015 में तीन मैचों की सीरीज में अफ्रीकी टीम 2-0 से जीती थी। उसके बाद 2019 में तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर छूटी थी। दोनों टीमों के बीच छह टी20 सीरीज खेली जा चुकी है। इस दौरान टीम इंडिया तीन और दक्षिण अफ्रीका दो सीरीज में जीती है।

भारत-दक्षिण अफ्रीका सीरीज का शेड्यूल
तारीख मैच जगह
9 जून पहला टी20 दिल्ली
12 जून दूसरा टी20 कटक
14 जून तीसरा टी20 विशाखापट्टनम
17 जून चौथा टी20 राजकोट
19 जून पांचवा टी20 बेंगलुरु

भारत की टी-20 टीम: ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed