मार्क वुड की उम्दा गेंदबाजों के बाद ओपनर जोस बटलर के तूफानी अर्धशतक में बीती रात टीम इंडिया उड़ गई। इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में आठ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस विजय के साथ पांच मैच की टी-20 श्रृंखला में अंग्रेज 2-1 से आगे हो गए।
2 of 6
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम को उम्मीद के मुताबिक शुरुआत नहीं मिल सकी। लोकेश राहुल लगातार दूसरे मैच में खाता भी नहीं खोल सके। पिछले चार टी-20 में मैच में उनका स्कोर क्रमश: 0, 0, 1, 0 रहा है।
3 of 6
मार्क वुड
- फोटो : ट्विटर
टीम में केएल राहुल को खिलाने के चक्कर में ईशान किशन को आज ओपनिंग की बजाय तीसरे क्रम पर उतरा गया क्योंकि रोहित शर्मा की टीम में वापसी हुई। 'हिटमैन' भी 17 गेंदों पर 15 रन की पारी ही खेल सके। राहुल और रोहित दोनों के विकेट वुड के ही खाते में गए।
4 of 6
ईशान किशन
- फोटो : social media
पिछले मैच में पदार्पण कर अर्द्धशतक बनाने वाले ईशान किशन इस मैच में तीसरे क्रम पर उतरे थे, लेकिन चार रन की पारी ही खेल सके। आतिशी शॉट लगाने के चक्कर में गेंद हवा में काफी ऊपर चली गई और विकेटकीपर बटलर ने पीछे की ओर दौड़ लगातार आसान कैच पकड़ लिया। पावरप्ले में भारतीय टीम तीन विकेट पर 24 रन ही बना सकी।
5 of 6
केएल राहुल का खराब फॉर्म
- फोटो : ट्विटर
मैच के बाद कोहली अपने सबसे प्रिय खिलाड़ी केएल राहुल का पूरा समर्थन करते नजर आए। कप्तान ने उन्हें 'चैंपियन प्लेयर' बताया। साथ ही कहा कि सबसे छोटे प्रारूप में रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए राहुल पहली पसंद बने रहेंगे।