फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul is proving to be the X factor for Delhi Capitals IPL 2025 stats and records in hindi news & updates

KL Rahul: दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक्स फैक्टर साबित हो रहे हैं केएल राहुल, तीन मैचों में लगाए हैं दो अर्धशतक

Fri, 11 Apr 2025 04:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 11 Apr 2025 04:18 PM IST
सार

राहुल अब तक तीन मैचों में 169.72 के स्ट्राइक रेट से 185 रन बना चुके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 93 रन है। राहुल के बल्ले से इस दौरान दो अर्धशतक निकले हैं। 

विज्ञापन
KL Rahul is proving to be the X factor for Delhi Capitals IPL 2025 stats and records in hindi news & updates
केएल राहुल - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2025 में टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हो रहे हैं। राहुल इस सीजन दिल्ली के लिए खेल रहे हैं और वह अपने बच्चे के जन्म के कारण पहला मैच नहीं खेले थे। इसके बाद वह दूसरे मैच से टीम के साथ जुड़े। राहुल अब तक तीन मैचों में 169.72 के स्ट्राइक रेट से 185 रन बना चुके हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 93 रन है। राहुल के बल्ले से इस दौरान दो अर्धशतक निकले हैं। 
विज्ञापन

 

दिल्ली की जीत में चमके थे राहुल 
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही थी और उसने महज 58 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए 111 रनों की नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। राहुल टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए। केएल ने 37 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 93 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से सात चौके और छह छक्के निकले।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: अपने घर में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी आरसीबी, कोहली 1000 बाउंड्रीज लगाने वाले पहले खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक ने की राहुल की सराहना
केएल राहुल अपनी बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली टीम की बल्लेबाजी की धुरी बने हैं तो अपने तकनीकी कौशल के दम पर। उन्होंने गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ मैच मेंएक बार फिर साबित कर दिया कि टीम का उन पर भरोसा बेमानी नहीं है। आरसीबी के मेंटर दिनेश कार्तिक भी राहुल की पारी की सराहना करने से खुद को नहीं रोक सके। उन्होंने कहा, टी20 में अलग-अलग क्रम पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं है, लेकिन राहुल ने पिछले कुछ समय में ऐसा बखूबी किया है। मेरा मानना है कि वह उच्च स्तर का मध्यक्रम का बल्लेबाज है। उसके पास कौशल हमेशा से था लेकिन अब वह और स्वतंत्रता से खेल रहा है। उसे देखकर अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन

राहुल का आईपीएल करियर
केएल राहुल के आईपीएल करियर की बात करें तो वह 2013 से 20225 तक इस टूर्नामेंट में 135 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 135.67 के स्ट्राइक रेट से 4868 रन बनाए हैं। राहुल के बल्ले से इस दौरान 39 अर्धशतक और चार शतक निकले हैं। राहुल पिछले तीन सीजन लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान रहे थे, लेकिन इस सीजन लखनऊ ने उन्हें रिटेन नहीं किया और दिल्ली ने मेगा नीलामी में राहुल को 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed