फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul Injury Big blow to Rohit Sharma Team India KL Rahul may be out of Edgbaston Test against England

KL Rahul Injury: रोहित शर्मा की टीम को बड़ा झटका, इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन टेस्ट से बाहर हो सकते हैं केएल राहुल

Tue, 14 Jun 2022 08:55 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 14 Jun 2022 08:55 PM IST
सार

रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज के लिए राहुल को कप्तान बनाया गया था। राहुल चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। उनके स्थान पर ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

विज्ञापन
KL Rahul Injury Big blow to Rohit Sharma Team India KL Rahul may be out of Edgbaston Test against England
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे से पहले बड़ा झटका लग सकता है। टेस्ट टीम के ओपनर और उपकप्तान केएल राहुल एजबेस्टन में होने वाले एकमात्र टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। टीम इंडिया पिछले साल पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर गई थी। वहां पांचवां मुकाबला कोरोनावायरल महामारी के कारण नहीं हो सका था। टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे है। अब पांचवां मुकाबला एक से पांच जुलाई तक खेला जाएगा।
विज्ञापन


रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में अफ्रीकी टीम के खिलाफ सीरीज के लिए राहुल को कप्तान बनाया गया था। राहुल चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। उनके स्थान पर ऋषभ पंत को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई। दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 से पूर्व दाएं पैर में ग्रोइन इंजरी के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल अब टेस्ट मैच से भी बाहर हो सकते हैं।
विज्ञापन

KL Rahul Injury Big blow to Rohit Sharma Team India KL Rahul may be out of Edgbaston Test against England
केएल राहुल और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
ऋषभ पंत हो सकते हैं टेस्ट में उपकप्तान
राहुल की अनुपस्थिति में भारतीय चयनकर्ताओं को अब एक नए उपकप्तान के नाम की घोषणा करनी होगी। राहुल की अनुपस्थिति में ऋषभ पंत को टेस्ट मैच के लिए उपकप्तान बनाया जा सकता है। अभी तक यह साफ नहीं है कि राहुल कब तक बाहर रहेंगे।माना जाता है कि उन्होंने कुछ दिन पहले बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में रिपोर्ट किया था। यह पता चला है कि चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। इन परिस्थितियों में राहुल को टेस्ट मैच से दूर रहना पड़ सकता है।

KL Rahul Injury Big blow to Rohit Sharma Team India KL Rahul may be out of Edgbaston Test against England
मयंक अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अग्रवाल जा सकते हैं इंग्लैंड
भारतीय टीम के कुछ सदस्य शुक्रवार (16 जून) को इंग्लैंड के लिए रवाना होंगे। कोच राहुल द्रविड़, ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर सहित दूसरा दल 20 जून को उड़ान भरेगा। राहुल के अलावा कुलदीप यादव भी चोटिल हैं। कुलदीप इनदिनों एनसीए में फिट होने के लिए पसीना बहा रहे हैं। राहुल के बाहर होने पर रिप्लेसमेंट के तौर पर किसी को चुना जा सकता है। रोहित के साथ शुभमन गिल ही ओपनिंग के लिए बचेंगे। ऐसे में मयंक अग्रवाल को इंग्लैंड भेजा जा सकता है।

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed