फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KL Rahul has played most ball in IPL powerplay since IPL 2019 will this season he change the record

IPL: पिछले तीन सीजन से पावरप्ले में बिना रन बनाए लगभग 50 ओवर में खेल चुके हैं राहुल, क्या इस सीजन बदलेगा इतिहास

Mon, 28 Mar 2022 09:10 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 28 Mar 2022 09:10 PM IST
सार

साल 2019 से लेकर अब तक आईपीएल में सबसे ज्यादा डॉट गेंद लोकेश राहुल ने खेली हैं। वो पिछले तीन सीजन में 296 डॉट गेंद खेल चुके हैं। राहुल इस सीजन में अपना यह रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे। 
 

विज्ञापन
KL Rahul has played most ball in IPL powerplay since IPL 2019 will this season he change the record
2019 से राहुल का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स के पहले मैच में कप्तान लोकेश राहुल कुछ खास नहीं कर पाए। वो मैच की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। आईपीएल में यह दूसरा मौका था, जब राहुल खाता खोले बिना पवेलियन लौटे हैं। पिछले कुछ सीजन में राहुल लगातार सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं। इससे पहले वो पंजाब की टीम के कप्तान रहे हैं और अधिकतर मैचों में राहुल अंत तक रहकर लंबी पारियां खेलते हैं। इसी वजह से पंजाब की टीम कई मौकों पर बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही है। 
विज्ञापन


राहुल एक छोर संभालकर बल्लेबाजी करते हैं और दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज को खुलकर खेलने की आजादी देते हैं। राहुल लंबी पारियां खेलने में माहिर हैं, लेकिन पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट पिछले कुछ सीजन में खास नहीं रहा है। वो जरूरत से ज्यादा डॉट गेंद खेलते हैं। इससे दूसरे छोर पर खड़े बल्लेबाज पर दबाव बढ़ जाता है और वह गलत शॉट खेलकर आउट हो जाता है। इस सीजन वो अपनी इस कमजोरी पर काम करना चाहेंगे। 
विज्ञापन


पिछले तीन सीजन में 296 डॉट गेंद खेल चुके हैं राहुल
लोकेश राहुल पिछले तीन सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा डॉट गेंद खेलने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 42 पारियों में कुल 662 गेंद खेली और 296 गेंदों में कोई रन नहीं बनाया है। दूसरे नंबर पर शिखर धवन हैं, जिन्होंने 49 पारियों में 274 डॉट गेंद खेली हैं। हालांकि, धवन आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं और वो बाउंड्री लगाकर इसकी भारपाई कर लेते हैं। इस सीजन राहुल अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे और पावरप्ले में तेजी से रन बनाने की कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Image preview


कप्तान बनने के बाद कम हुआ स्ट्राइक रेट 
करियर की शुरुआत में राहुल ने पावरप्ले में 140 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए थे, लेकिन 2019 में कप्तान बनने के बाद वो 120 के स्ट्राइक रेट से रन बना रहे हैं। राहुल के ऊपर कप्तानी का दबाव साफ दिख रहा है। हालांकि, इस सीजन राहुल पावरप्ले में खुलकर रन बनाना चाहेंगे, क्योंकि उनकी टीम में आठवें नंबर तक बल्लेबाज हैं और बल्लेबाजी में गहराई का फायदा उठाते हुए लखनऊ की टीम शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाना चाहेगी। 

Image preview
अभी भी छक्के लगाने के मामले में अव्वल हैं राहुल 
2019 से राहुल ने पावरप्ले में भले ही धीमी गति से रन बनाए हों, लेकिन छक्के लगाने के मामले में वो अभी भी काफी आगे हैं। साल 2019 से पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में राहुल दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 41 पारियों में 29 छक्के लगाए हैं। वहीं क्विंटन डिकॉक इस मामले में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 43 पारियों में 36 छक्के लगाए हैं। राहुल अब तेजी से बल्लेबाजी करते हुए आक्रामक अंदाज में खेलने की कोशिश करेंगे और छक्के लगाने के साथ एक या दो रन भागकर अपना रिकॉर्ड बेहतर करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed