फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kl rahul half century helps to indian a 282 runs against england lions

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले केएल राहुल ने भरी हुंकार, इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ जड़ा पचासा

Wed, 13 Feb 2019 08:22 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
kl rahul half century helps to indian a 282 runs against england lions
kl rahul

कप्तान केएल राहुल ने भारत ए की तरफ से इंग्लैंड लायन्स के खिलाफ दूसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में भी बुधवार को यहां अर्धशतक जमाकर आस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू होने वाली आगामी घरेलू सीरीज के लिए राष्ट्रीय टीम में जगह के लिए अपनी दावेदारी पेश की।

विज्ञापन


राहुल ने पहले मैच में 89 रन बनाए थे और अब 81 रन बनाकर उन्होंने टीम प्रबंधन को अपनी फार्म से आश्वस्त कर दिया है। आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शिखर धवन और रोहित शर्मा को विश्राम दिया जा सकता है और ऐसे में राहुल का दावा मजबूत बन गया है।
विज्ञापन


राहुल के 81 रन और अभिमन्यु ईश्वरन (117) के शतक की मदद से भारत ए ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट पर 282 रन बनाए। ईश्वरन ने अपनी पारी में 222 गेंदें खेली तथा 13 चौके और एक छक्का लगाया। उन्होंने और राहुल ने पहले विकेट के लिए 178 रन की साझेदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईश्वरन ने सतर्क शुरुआत की लेकिन राहुल जल्द ही लय में आ गए। इन दोनों ने पहले सत्र में 82 रन जोड़े। इंग्लैंड के गेंदबाजों को बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों में जूझना पड़ा। उन्हें दूसरे सत्र में भी कोई विकेट नहीं मिला तथा ईश्वरन और राहुल स्कोर बिना किसी नुकसान के 169 रन तक ले गए।

लेकिन जब लग रहा था कि राहुल शतक पूरा करने में सफल रहेंगे तब मध्यम गति के गेंदबाज जाक चैपल ने उन्हें पवेलियन की राह दिखा दी। ईश्वरन ने इसके बाद 203 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने प्रियांक पांचाल (50) के साथ दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की।


ईश्वरन ने स्पिनर डोमिनिक बेस की गेंद पर विकेटकीपर ओली पोप को कैच थमाया। पांचाल दिन के अंतिम ओवर में आउट हुए। उन्हें टॉम बैली ने बोल्ड किया। तब करूण नायर 14 रन पर खेल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed