{"_id":"5e2db4068ebc3e8d4304846a","slug":"kl-rahul-creates-record-with-successive-fifties-against-new-zealand-as-wicket-keeper-batsman","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NZvIND: केएल राहुल ने टी-20 में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने इकलौते विकेटकीपर बल्लेबाज","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZvIND: केएल राहुल ने टी-20 में रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने इकलौते विकेटकीपर बल्लेबाज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 27 Jan 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में अर्धशतकीय पारी खेलकर अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज किया है।
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
केएल राहुल ने 50 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 57 रन की अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका बनाई। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में केएल राहुल का यह लगातार दूसरा अर्धशतक है। पहले मैच में राहुल ने 56 रन बनाए थे।
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
इस 57 रन के साथ ही केएल राहुल टी-20 क्रिकेट के इतिहास में लगातार दो अर्धशतक जड़ने वाले पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। अभ तक कोई भी विकेटकीपर बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही केएल राहुल ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की भी बराबरी कर ली है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर भारतीय विकेटकीपर सबसे अधिक फिफ्टी जड़ने के मामले में राहुल ने धोनी की बराबरी कर ली है। अब दोनों के नाम बतौर विकेटकीपर दो अर्धशतक हैं, जबकि ऋषभ पंत के नाम एक।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।