राजकोट वनडे में अपने धमाकेदार खेल के बाद से केएल राहुल अब टीम और कप्तान कोहली के पसंदीदा खिलाड़ी बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में राहुल ने ना सिर्फ विकेटकीपिंग की बल्कि पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए मात्र 52 गेंदों में महत्वपूर्ण 80 रन भी बनाए।
2 of 5
केएल राहुल
- फोटो : पीटीआई
राहुल इस वक्त अपने सुनहरे दौर में हैं और हर मौके का भरपूर फायदा उठा रहे हैं। शिखर धवन के चोटिल होने पर सलामी बल्लेबाजी करनी हो, या ऋषभ पंत के चोटिल होने पर विकेटकीपिंग और या फिर मध्यक्रम में बल्लेबाजी, राहुल ने हर मोर्चे पर खुद को साबित किया है और यही कारण है कि अब खुद कप्तान विराट कोहली ने भी कह दिया है कि राहुल को टीम से निकालना मुश्किल है।
3 of 5
केएल राहुल
- फोटो : ट्विटर
टी-20 और फिर वनडे में दमदार प्रदर्शन करने के बाद अब राहुल टेस्ट क्रिकेट में फिर से वापसी करने के लिए तैयार हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद राहुल को टेस्ट टीम से बाहर निकाल दिया गया था, लेकिन पिछले कुछ समय में राहुल ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और यही कारण है कि न्यूजीलैंड दौरे के लिए अब वे चहेते खिलाड़ी बन गए हैं।
4 of 5
नवदीप सैनी
- फोटो : पीटीआई
राहुल के अलावा न्यूजीलैंड दौरे के लिए टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को अतिरिक्त तेज गेंदबाज के रूप में शामिल किया जा सकता है, वहीं केदार जाधव की जगह अजिंक्य रहाणे को अजमाया जा सकता है। इनके अलावा सूर्यकुमार यादव को भी चोटिल हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में मौका मिल सकता है।
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : ट्विटर
बता दें कि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच टी-20 मुकाबले, तीन वनडे और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। 24 जनवरी से शुरु होने वाले टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान पहले ही हो चुका है।