फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs RR, IPL 2021: KKR vs SRH preview Head to Head stats Prediction Playing11 | Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Venktesh Iyer Sanju Samson Sunil Narine

KKR vs RR: राजस्थान के खिलाफ प्लेऑफ का टिकट हासिल करने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

Thu, 07 Oct 2021 08:07 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 07 Oct 2021 08:07 AM IST
सार

KKR vs RR: अगर दोनों केकेआर और मुंबई अपने-अपने अंतिम मैच जीतते हैं तो फिर फैसला नेट रन रेट से होगा। इसलिये इयोन मॉर्गन की टीम बढ़त बनाना चाहेगी।

विज्ञापन
KKR vs RR, IPL 2021: KKR vs SRH preview Head to Head stats Prediction Playing11 | Kolkata Knight Riders vs Rajasthan Royals Venktesh Iyer Sanju Samson Sunil Narine
आईपीएल 2021 में कोलकाता vs राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2021 के 54वें मैच में दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) का सामना एक बार की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से होगा। यह मैच शाम 7:30 बजे से शारजाह में खेला जाएगा। कोलकाता अगर यह मैच जीतता है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता साफ हो जाएगा। वहीं, टीम के हारने पर प्लेऑफ का खेल बिगड़ सकता है। इसके बाद कोलकाता को मुंबई और हैदराबाद के बीच होने वाले मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा। साथ ही उम्मीद करनी होगी कि मुंबई भी यह मैच हार जाए। 
विज्ञापन


कोलकाता और मुंबई दोनों के 13 मैचों के बाद 12 अंक हैं। नेट रन रेट के हिसाब से कोलकाता मुंबई से आगे है। अगर दोनों केकेआर और मुंबई अपने-अपने अंतिम मैच जीतते हैं तो फिर फैसला नेट रन रेट से होगा। इसलिये इयोन मॉर्गन की टीम, जिसका रन रेट पॉजिटिव है (0.294) बढ़त बनाना चाहेगी। वहीं, मुंबई की टीम का (-0.048) रन रेट नेगेटिव है।
विज्ञापन

दूसरे फेज में कोलकाता ने शानदार प्रदर्शन किया है
कोलकाता टीम की बात करें तो दूसरे फेज में केकेआर का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने यूएई में छह मैच में से सिर्फ दो हारे हैं और चार जीते हैं। जिन दो मैचों में केकेआर को हार मिली, वो करीबी मुकाबले रहे थे। दूसरे फेज में वेंकटेश अय्यर टीम के सूत्रधार रहे हैं। वेंकटेश ने छह मैचों में 40.20 की औसत से 201 रन बनाए हैं। इसके अलावा राहुल त्रिपाठी और नीतीश राणा भी टीम के लिए शानदार रहे हैं। हैदराबाद के खिलाफ शुभमन गिल ने भी फॉर्म में वापसी की और अर्धशतक जमाया। मॉर्गन का फॉर्म जरूर केकेआर के लिए चिंता का विषय होगा।

हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में केकेआर की गेंदबाजी शानदार रही थी। लॉकी फर्ग्यूसन की गैरमौजूदगी में टिम साउदी, शिवम मावी ने शानदार गेंदबाजी की। इसके अलावा स्पिन में शाकिब अल हसन के आने से टीम की गेंदबाजी और मजबूत हुई है। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन ने भी अब तक कीफायती गेंदबाजी की है।

राजस्थान के बल्लेबाजों ने अब तक निराश किया
राजस्थान की बात करें तो टीम प्लेऑफ के दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। आरआर टीम बस कोलकाता के प्लेऑफ के रास्ते को और मुश्किल बनाने उतरेगी। उसके 13 मैचों में 10 अंक हैं। राजस्थान को भारतीय बल्लेबाजों के खराब फॉर्म की वजह से जूझना पड़ा है। यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन को छोड़कर कोई बल्लेबाज कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सका है। 

एविन लुईस, ग्लेन फिलिप्स और डेविड मिलर जैसे बल्लेबाजों की मौजूदगी में भी मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में टीम 90 रन ही बना सकी थी। राजस्थान की गेंदबाजी भी कुछ खास नहीं रही है। मुस्तफिजुर रहमान के अलावा बाकी गेंदबाज जूझते दिखे हैं। चेतन सकारिया ने पहले फेज में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन दूसरे फेज में वह विकेट निकालने में नाकाम रहे हैं। स्पिन डिपार्टमेंट में श्रेयस गोपाल और राहुल तेवतिया अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। राजस्थान कोलकाता को हराकर अपने अभियान को सकारात्मक तरीके से समाप्त करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
  • कोलकाता नाइट राइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी, नीतीश राणा, इयोन मॉर्गन (कप्तान), शाकिब अल हसन/आंद्रे रसेल/बेन कटिंग, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, शिवम मावी, टिम साउदी/लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण चक्रवर्ती।
  • राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर/लियाम लिविंगस्टोन, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed