फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs RCB: Karan Sharma dominated the most expensive player in IPL Mitchel Starc hit three sixes in last over

KKR vs RCB: सबसे महंगे खिलाड़ी स्टार्क पर हावी हुए 36 साल के करन, जड़ दिए तीन छक्के, जानें आखिरी ओवर का रोमांच

Sun, 21 Apr 2024 09:12 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Apr 2024 09:12 PM IST
सार

आरसीबी ने करन को 2022 में हुई मेगा नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था। इस स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह उस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे और अपने पहले ही सीजन में 11 विकेट लेने में सफल रहे थे।

विज्ञापन
KKR vs RCB: Karan Sharma dominated the most expensive player in IPL Mitchel Starc hit three sixes in last over
करन शर्मा - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने भले ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को रोमांचक मुकाबले में एक रन से हराकर अपनी पांचवीं जीत दर्ज की, लेकिन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के लिए यह मैच सांसें रोक देने वाला था। 36 साल के आरसीबी के गेंदबाजी ऑलराउंडर करन शर्मा ने अंतिम ओवर में स्टार्क पर तीन छक्के जड़े और वह आरसीबी को जीत के करीब ले आए, लेकिन स्टार्क ने अपनी ही गेंद पर करन का कैच पकड़कर आरसीबी से जीती हुई बाजी छीन ली। 
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
केकेआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 222 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी को अंतिम गेंद पर तीन रन बनाने थे, लेकिन टीम एक रन ही बना सकी और उसे हार का सामना करना पड़ा। आरसीबी विल जैक्स और रजत पाटीदार के बीच हुई शतकीय साझेदारी और करन शर्मा के अंतिम ओवर में किए गए बेहतरीन प्रदर्शन के बावजूद 20 ओवर में 221 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


आखिरी ओवर का रोमांच
आरसीबी को आखिरी छह गेंदों पर जीत के लिए 21 रनों की जरूरत थी और उसके दो विकेट शेष थे। 19 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर आठ विकेट पर 202 रन था और दिनेश कार्तिक के रूप में टीम आखिरी पूर्णकालिक बल्लेबाज का विकेट गंवा चुकी थी। श्रेयस अय्यर ने अंतिम ओवर डालने मिचेल स्टार्क को भेजा जो आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। केकेआर ने उन्हें मौजूदा सीजन के लिए पिछले साल दुबई में हुई खिलाड़ियों की नीलामी में 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। करन ने अंतिम ओवर की पहली गेंद पर छक्का जड़कर अपने इरादे जाहिर कर दिए। अगली गेंद उनके बल्ले से छू कर विकेट के पीछे फिल सॉल्ट के हाथों में गई। अंपायर ने नॉटआउट दिया और केकेआर ने रिव्यू लिया। हालांकि गेंद सॉल्ट के हाथों में आने से पहले मैदान से टकरा गई थी। करन ने फिर तीसरी और चौथी गेंद को छक्के के लिए भेजा। दिलचस्प बात यह है कि करन ने इससे पहले अंतिम बार 2017 में कोई बाउंड्री लगाई थी। करन की दमदार बल्लेबाजी से आरसीबी को दो गेंदों पर तीन रनों की जरूरत थी। करन ने फिर शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद नीचे रह गई और स्टार्क के हाथों में चली गई। करन सात गेंदों पर 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे। आरसीबी को अब अंतिम गेंद पर तीन रनों की जरूरत थी और लॉकी फर्ग्यूसन शॉट खेलकर एक रन पूरा करने के बाद दो रन के लिए भागे, लेकिन रन आउट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ 50 लाख रुपये में बिके थे करन
आरसीबी ने करन को 2022 में हुई मेगा नीलामी में 50 लाख रुपये में खरीदा था। इस स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर ने 2013 में आईपीएल में डेब्यू किया था। वह उस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेले थे और अपने पहले ही सीजन में 11 विकेट लेने में सफल रहे थे। करन 2014 में 15 विकेटों के साथ आईपीएल के उस सीजन में दूसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। 2015 सीजन में भी करन ने अच्छी गेंदबाजी की थी। करन के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 77 मैचों में 119.79 के स्ट्राइक रेट से 339 रन बनाए हैं और उनका सर्वाधिक निजी स्कोर नाबाद 39 रन रहा है। वहीं, गेंदबाजी में करन ने 8.18 की इकॉनोमी से 70 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed