फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR vs RCB: Controversy broke out over Vira Kohli's dismissal Virat looked unhappy with the umpire's decision

KKR vs RCB: कोहली के आउट होने पर हुआ विवाद, अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे विराट, जानें पूरा मामला

Sun, 21 Apr 2024 06:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 21 Apr 2024 06:56 PM IST
सार

केकेआर ने इस मैच में आरसीबी के सामने जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर उतरे और दोनों बल्लेबाजों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन कोहली हर्षित राणा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।

विज्ञापन
KKR vs RCB: Controversy broke out over Vira Kohli's dismissal Virat looked unhappy with the umpire's decision
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलैंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच ईडन गार्डेंस पर खेले जा रहे मैच के दौरान अंपायर के एक फैसले से विराट कोहली नाराज नजर आए। केकेआर ने इस मैच में आरसीबी के सामने जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस क्रीज पर उतरे और दोनों बल्लेबाजों ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन कोहली हर्षित राणा की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। कोहली ने रिव्यू लिया, लेकिन अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया। अब इस पर विवाद खड़ा हो गया है और सोशल मीडिया पर भी फैंस अंपायर के फैसले की आलोचना कर रहे हैं।
विज्ञापन


कैसे आउट हुए कोहली?
आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो ओवर में 27 रन बना लिए थे। तीसरा ओवर करने हर्षित राणा आए। हर्षित ने पहली ही गेंद पर ऑफ स्टंप की कमर के ऊपर से फलटॉस डालकर कोहली को हैरान किया। कोहली उस गेंद को ऑन साइड में मोड़ना चाहते थे, लेकिन उन्होंने बल्ले का मुंह पहले मोड़ दिया और गेंद अंदरुनी किनारा लेकर सीधे हर्षित के हाथ में गई। कोहली ने तुरंत ही डीआरएस लिया। कोहली का मानना था कि गेंद कमर के ऊपर आई है और इसे नो बॉल करार दिया जाना चाहिए। हालांकि टीवी अंपायर ने हॉक आई सिस्टम का सहारा लिया और उनके अनुसार कोहली क्रीज से आगे बढ़े थे और गेंद डीप रही थी इसलिए कोहली को आउट दिया गया, लेकिन कोहली तीसरे अंपायर के फैसले से निराश हुए और पवेलियन में भी फैसले की आलोचना करते दिखे। वहीं, टीम के कप्तान डुप्लेसिस भी अंपायर के फैसले से नाखुश दिखे। कोहली सात गेंदों पर एक चौके और दो छक्के की मदद से 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन

 
क्या वाकई आउट थे कोहली?
कोहली के आउट होने को लेकर सोशल मीडिया पर मिक्स्ड रिएक्शन देखने मिले हैं। कुछ फैंस का कहना है कि अंपायर ने गलत फैसला दिया है और कोहली नॉटआउट थे, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि कोहली क्रीज से बाहर निकल चुके थे इसलिए अंपायर का फैसला सही है। हालांकि कमेंट्री के दौरान कमेंटेटरों ने भी कहा कि कोहली क्रीज से थोड़ा आगे थे। 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed