फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kkr vs mi ipl 2022 dream 11 playing prediction captain vice-captain player list today match 14 news in hindi

KKR vs MI Playing 11: कोलकाता में पैट कमिंस और मुंबई में सूर्यकुमार को मिल सकता है मौका, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Wed, 06 Apr 2022 01:33 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Apr 2022 01:33 PM IST
सार

पैट कमिंस के आने से कोलकाता की डेथ गेंदबाजी मजबूत हुई है। वहीं सूर्यकुमार मुंबई के मध्यक्रम को मजबूती देंगे। श्रेयस अय्यर सैम बिलिंग्स की जगह शेल्डन जैक्सन को मौका दे सकते हैं।
 

विज्ञापन
kkr vs mi ipl 2022 dream 11 playing prediction captain vice-captain player list today match 14 news in hindi
पैट कमिंस और सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2022 में लगातार दो हार के बाद मुंबई का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से है। कोलकाता की टीम तीन में से दो मैच जीत चुकी है और मुंबई के खिलाफ जीत हासिल कर अंक तालिका में पहले पायदान पर आना चाहेगी। इस मैच में दोनों टीमों बदलाव की संभावना काफी ज्यादा है। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव फिट हो चुके हैं, लेकिन वो पिछला मैच नहीं खेले थे। इस मैच में उनका वापसी लगभग तय हो चुकी है। वहीं कोलकाता की टीम में पैट कमिंस वापस आ चुके हैं। उनके आने से केकेआर की डेथ गेंदबाजी मजबूत हुई है। 
विज्ञापन


इस सीजन में कोलकाता के लिए उमेश यादव, टिम साउदी और वरुण-नरेन की स्पिन जोड़ी ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि, टीम की बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही है। बल्लेबाजी ही अय्यर के लिए चिंता का विषय रहेगी। 
विज्ञापन

कैसी हो सकती है कोलकाता की टीम
कोलकाता के लिए अजिंक्य रहाणे और वेंकटेश अय्यर पारी की शुरुआत कर रहे हैं और इस मैच में भी इन्हीं दोनों के खेलने की उम्मीद है। दोनों का फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन अय्यर अभी टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के एरोन फिंच भी कोलकाता के पास हैं, लेकिन आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, पैट कमिंस और सैम बिलिंग्स के रहते उनकी जगह बनना मुश्किल है। श्रेयस तीसरे और नीतीश राणा चौथे नंबर पर खेलेंगे। दोनों ने अब तक उम्मीदों के अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। 

पिछले मैच में श्रेयस ने शेल्डन जैक्सन को बाहर कर दिया था और सैम बिलिंग्स ने विकेटकीपिंग की थी, लेकिन इस मैच में उन्हें मौका मिल सकता है। बिलिंग्स बाहर बैठ सकते हैं। पिछले मैच में आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, सैम बिलिंग्स और टिम साउदी चार विदेशी खिलाड़ी थे। अब पैट कमिंस के वापस आने पर किसी एक को बाहर जाना होगा। कमिंस को साउदी की जगह मौका दिया जा सकता है, लेकिन उनका प्रदर्शन शानदार रहा है। ऐसे में श्रेयस बिलिंग्स को बाहर कर कमिंस को खिला सकते हैं और शिवम मावी की जगह शेल्डन जैक्सन को टीम में शामिल किया जा सकता है।

कोलकाता की संभावित टीम
अजिंक्य रहाणे, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, सैम बिलिंग्स/शेल्डन जैक्सन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, टिम साउदी / पैट कमिंस/शिवम मावी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती।

मुंबई में सूर्यकुमार की वापसी तय 
मुंबई इंडियंस की टीम में सूर्यकुमार यादव की वापसी लगभग तय है। पिछले मैच में भी उनका खेलना तय माना जा रहा था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वो राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले पूरी तरह से फिट नहीं थे। अब इस मैच में सूर्यकुमार की वापसी लगभग तय हो चुकी है। उनके अलावा टीम में कोई बदलाव की गुंजाइश नहीं है। ईशान किशन और रोहित की सलामी जोड़ी अच्छा कार्य कर रही है। हालांकि, रोहित का अभी लय में आना बाकी है। वहीं मध्यक्रम में तिलक वर्मा ने अच्छा खेल दिखाया है। टिम डेविड और पोलार्ड को भी लय में लौटना होगा। 

वहीं गेंदबाजी में बुमराह लय में लौट चुके हैं। मुरुगन अश्विन का प्रदर्शन भी अच्छा रहा है। इन दोनों के अलावा बाकी गेंदबाजों को जल्द ही अपनी लय पकड़नी होगी और विपक्षी टीम को छोटे स्कोर पर रोकना होगा। हालांकि, रोहित अपने खिलाड़ियों को एक और मौका देना चाहेंगे और टीम में ज्यादा बदलाव होने की गुंजाइश नहीं है। 

मुंबई की संभावित टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अनमोलप्रीत सिंह/सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, टिम डेविड, डेनियल सैम्स, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, टायमल मिल्स, बेसिल थम्पी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed