{"_id":"572f65004f1c1b71275ce4aa","slug":"kkr-vs-gujrat-lions-ipl-9","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गुजरात ने केकेआर को दी घर में मात, पांच विकेट से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुजरात ने केकेआर को दी घर में मात, पांच विकेट से हराया
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 09 May 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (51) के अर्द्धशतक की मदद से गुजरात लायंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 12 गेंद शेष रहते पांच विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन
लाइव स्कोरकार्ड देखने के लिए क्लिक करें।
पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने ऑलराउंडर शाकिब उल हसन (66 नाबाद) और यूसुफ पठान (नाबाद 63) की मदद से चार विकेट पर 158 रन बनाए थे लेकिन गुजरात लायंस ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 164 रन बनाकर जीत हासिल कर ली।
विज्ञापन
गुजरात की यह 11वें मैच में सातवीं जीत है जबकि केकेआर को दसवें मैच में चौथी हार मिली है। गुजरात के गेंदबाज प्रवीण कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 19 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन
गुजरात के लिए सलामी बल्लेबाजों ड्वेन स्मिथ (27) और ब्रेंडन मैककुलम (29) ने पहले विकेट पर 47 रन की साझेदारी की। बल्लेबाजी में अच्छे हाथ दिखाने वाले शाकिब अल हसन ने तीसरे ओवर में 13 रन दिए इसमें दो चौके स्मिथ के बल्ले से निकले थे हालांकि छठे ओवर में शाकिब ने ही स्मिथ को आउट किया।
मैककुलम ने मोर्केल के पारी के सातवें ओवर में दो छक्के जड़े। मैककुलम का विकेट लेग स्पिनर पीयूष चावला के खाते में गया। दिनेश कार्तिक शुरू से ही टच में नजर आए और हॉग के ओवर में तीन चौकों के साथ उन्होंने पूरे विश्वास के साथ शुरुआत की।
कप्तान सुरेश रैना (14) खुद तो बड़ा योगदान नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ 36 गेंदों पर 49 रन जोड़े। उसके बाद कार्तिक और फिंच (29 रन, दस गेंद) ने दायित्व संभाल लिया। कार्तिक ने अपना अर्द्धशतक 27 गेंदों पर पूरा किया जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल था।
एक गेंद बाद कार्तिक आउट हो गए। फिंच उस समय रनआउट हो गए जब 15 गेंदों पर एक रन चाहिए था लेकिन जडेजा ने इसी ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का लेकर गुजरात को जीत दिला दी।
कोलकाता ने चार विकेट पर 158 रन बनाए थे
इससे पहले युसूफ पठान और साकिब उल हसन ने 5 वें विकेट के लिए नाबाद 134 रनों की साझेदारी की। एक वक्त केकेआर 24 रन पर 4 विकेट गंवा चुका था।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत बेहद खराब रही। पहले टीम ने टॉस गंवाया फिर कप्तान गौतम गंभीर (5) बोल्ड हुए। फिर मनीष पांडे का विकेट बिना खाता खोले गंवाया।
दोनों सफलताएं गुजरात लायंस के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने झटके। धवल कुलकर्णी ने रॉबिन उथप्पा को विकेट के पीछे आउट कराया। उथप्पा महज 14 रन ही बना सके।
ड्वेन स्मिथ ने केकेआर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (4) को आउट कर टीम को चौथा झटका दिया। इस वक्त केकेआर का स्कोर 24 रन था। फिर युसूफ पठान और साकिब उल हसन ने क्रीज पर उतरकर कुछ देर के लिए विकेटों की झड़ी पर रोक लगाई।
हालांकि धीमा खेलते हुए दोनों बल्लेबाजों ने 10 वें ओवर में 50 का आंकड़ा पार किया। युसूफ ने कुछ देर में लय पकड़ी और हाथ खोलने शुरू किए। 16 वें ओवर में जहां टीम के 100 रन पूरे हुए, युसूफ ने भी पचासा लगाया।
दोनों बल्लेबाजों ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए शतकीय साझेदारी पूरी की। डेथ ओवरों में युसूफ के बाद साकिब ने भी हाथ खोले। साकिब ने भी फिफ्टी ठोंकी। दोनों आखिर तक नाबाद रहे।