फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR Star player Nitish Rana tests positive for corona virus ahead of IPL 2021

IPL से ठीक पहले कोरोना: केकेआर की सफाई, कहा- पहले पॉजिटिव थे नीतिश राणा, अब संक्रमित नहीं

Fri, 02 Apr 2021 12:24 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 02 Apr 2021 12:24 AM IST
सार

  • केकेआर के नीतिश राणा कोरोना पॉजिटिव
  • हाल ही में गोवा से छुट्टी मनाकर लौटे थे
  • 27 वर्षीय राणा बाएं हाथ के बल्लेबाज

विज्ञापन
KKR Star player Nitish Rana tests positive for corona virus ahead of IPL 2021
नीतिश राणा - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल शुरू होने में अब 10 दिन से भी कम का समय बचा है और कोलकाता नाइटराइडर्स के स्टार खिलाड़ी नीतिश राणा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गोवा से छुट्टी मनाने के बाद 27 वर्षीय राणा टीम के साथ जुड़े थे। सूत्रों के मुताबिक बाएं हाथ का यह बल्लेबाज मुंबई के टीम होटल में क्वारंटीन हैं और डॉक्टर्स उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। हालांकि BCCI और KKR की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। IPL का 14वां सीजन 9 अप्रैल से शुरू हो रहा है। कोलकाता नाइटराइडर्स को अपना पहला मैच 11 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना है।

विज्ञापन
 
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले आई रिपोर्ट
इस बीच केकेआर के लगभग सभी खिलाड़ी टीम से जुड़ चुके हैं। शुभमन गिल, कमलेश नागरकोटी और शिवम मावी जैसे युवा तुर्क ट्रेनिंग के दौरान लगातार अपनी फोटोज शेयर कर रहे हैं। KKR ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर नजर आ रहीं तस्वीरों में आंद्रे रसेल, कप्तान इयोन मॉर्गन, दिनेश कार्तिक और सुनील नरेन भी पसीना बहाते नजर आ रहे हैं, लेकिन राणा कहीं नहीं। सूत्रों की माने तो नीतिश की रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई है।


औसत रहा था पिछला सीजन
IPL में अब तक खेले 60 मैच में 28.17 की औसत से 1437 रन बना चुके नीतिश केकेआर के अलावा मुंबई इंडियंस के साथ भी खेल चुके हैं। पिछले साल 14 मैच में 25.14 की औसत से उन्होंने 254 रन बनाए थे। हालांकि हाल ही में संपन्न हुई विजय हजारे ट्रॉफी में उनका बल्ला गरजा था। रन भी उगले थे। दिल्ली की ओर से सात मैचों में 66.33 की औसत से 398 रन बनाते हुए वह टूर्नामेंट के टॉप-5 रन स्कोरर थे। इस दौरान एक शतक और दो अर्धशतक भी जमाया।

पिछले सीजन में चेन्नई के 11 लोग संक्रमित हुए थे
देश में बढ़ते कोरोना के मामलों के मद्देनजर आईपीएल का आयोजन भारत की जगह यूएई में करवाया गया था। 19 सितंबर से 10 नवंबर तक खेला गया टूर्नामेंट में बायो-सिक्योर बबल में हुआ था। तब भी इसी तरह टूर्नामेंट शुरू होने से चंद दिन पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के ऋतुराज गायकवाड़, दीपक चाहर समेत 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, इसके बाद पूरा टूर्नामेंट कोरोना मुक्त ही रहा। बाद में जानकारी सामने आई कि ढाई माह में करीब 30 से 40 हजार टेस्ट कराए गए, ताकि सभी सुरक्षित रह सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed