{"_id":"572b30124f1c1b36595cceb5","slug":"kkr-s-two-batsmen-made-a-unique-record-in-ipl-history","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL में दो बल्लेबाजों ने मिलकर रचा नया इतिहास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL में दो बल्लेबाजों ने मिलकर रचा नया इतिहास
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 May 2016 12:24 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : pti
कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के दो बल्लेबाजों गौतम गंभीर और रॉबिन उथप्पा ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो आईपीएल इतिहास में पहले कभी नहीं बना।
विज्ञापन
बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेलते हुए इन दोनों बल्लेबाजों ने शतकीय साझेदारी की थी। इस साझेदारी के साथ ही आईपीएल में नया रिकॉर्ड बन गया।
आईपीएल इतिहास में इन दोनों बल्लेबाजों के बीच दो सीजन में 5 बार 50 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है। ऐसा इससे पहले कोई भी नहीं कर सकी है।
गौरतलब है कि बुधवार को कोलकाता के ईडन गॉर्डंस मैदान में हुए इस महामुकाबले में केकेआर के किंग्स इलेवन के खिलाफ 7 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इसमें केकेआर के इन दोनों ओपनरों की साझेदारी अहम रही। गंभीर ने 54 रन बनाए जबकि उथप्पा के बल्ले से 70 रन निकले।
विज्ञापन