{"_id":"6654ce8966c50fc2f20c90cf","slug":"kkr-players-had-fun-with-russell-narine-reminded-the-funny-incident-of-bpl-ipl-2024-2024-05-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: फाइनल में जीत के बाद KKR के खिलाड़ियों ने की रसेल-नरेन के साथ मस्ती, याद दिलाई BPL की मजेदार घटना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: फाइनल में जीत के बाद KKR के खिलाड़ियों ने की रसेल-नरेन के साथ मस्ती, याद दिलाई BPL की मजेदार घटना
Mon, 27 May 2024 11:48 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 May 2024 11:48 PM IST
सार
खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद 18.3 ओवर में 113 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। जवाब में कोलकाता की टीम ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 114 रन बनाए और आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
नरेन-रसेल
- फोटो : IPL
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स ने रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट से जीत दर्ज कर आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच में जीत के बाद केकेआर के खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते देखा गया। इस दौरान रसेल और नरेन ने बीपीएल के दौरान हुई मजेदार घटना को याद किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
नरेन-रसेल
- फोटो : IPL
ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते दिखे केकेआर के खिलाड़ी
दरअसल, बीपीएल 2023 के दौरान कोमिला विक्टोरियंस की जीत के बाद बांग्लदेश के एक रिपोर्टर ने आंद्रे रसेल से मजेदार सवाल किया था। उसने पूछा, "फाइनल मैच यू परफॉर्म, वॉट हैपनिंग (फाइनल मैच में आपने प्रदर्शन किया, क्या हो रहा है)" इस पर वह कन्फ्यूज हो जाते हैं और रिपोर्टर से कहते हैं "वॉट यू वॉन्ट टू से (क्या कहना चाहते हैं आप)।" सोशल मीडिया पर दोनों की इस बातचीत का वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था। अब केकेआर के खिलाड़ियों को उसी अंदाज में रसेल और नरेन से सवाल करते देखा गया।

View this post on Instagram
विज्ञापन
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद लाइव स्कोर
- फोटो : IPL
मैच का हाल
हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन कोलकाता के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और हैदराबाद को 18.3 ओवर में 113 रन पर रोक दिया। हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 19 गेंदों पर सर्वाधिक 24 रन बनाए। हैदराबाद का कोई बल्लेबाज ना तो बड़ी पारी खेल सका और ना ही टीम कोई साझेदारी बना सकी जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर के 26 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन और विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज के 32 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों के सहारे 39 रन की मदद से 10.3 ओवर की दो विकेट पर 114 रन बनाकर जीत दर्ज की। केकेआर की पारी में सुनील नरेन ने छह रन का योगदान दिया, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर तीन गेंदों पर छह रन बनाकर पवेलियन लौटे।