फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   KKR head coach Chandrakant Pandit feels his side is capable of shutting out the noise around Dhoni craze IPL

KKR vs CSK: 'पता है शोर को कैसे नजरअंदाज करना है', धोनी के प्रति दीवानगी को लेकर चंद्रकांत पंडित ने दिया बयान

Tue, 06 May 2025 07:18 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 06 May 2025 07:18 PM IST
सार

धोनी का कोलकाता के साथ भावनात्मक संपर्क रहा है और प्रशंसक भी केकेआर के फैंस होने के बावजूद धोनी का समर्थन करते हैं।

विज्ञापन
KKR head coach Chandrakant Pandit feels his side is capable of shutting out the noise around Dhoni craze IPL
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित का कहना है कि उनकी टीम जानती है कि मैदान पर शोर को किस तरह नजरअंदाज करना है। केकेआर का सामना बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर होना है। इस मैच के लिए कोलकाता में भारी संख्या में महेंद्र सिंह धोनी के फैंस होंगे जो केकेआर के घरेलू मैदान पर माही का समर्थन करेंगे। 
विज्ञापन

कोलकाता में धोनी को मिलता है समर्थन 
धोनी का कोलकाता के साथ भावनात्मक संपर्क रहा है और प्रशंसक भी केकेआर के फैंस होने के बावजूद धोनी का समर्थन करते हैं। चंद्रकांत ने मैच से पहले कहा, मुझे लगता है कि इस तरह के मुकाबलों के दौरान हर खिलाड़ी और हर टीम हमेशा अपने खेल पर ध्यान केंद्रित करते है। कभी-कभी ऐसा होता है कि अगर कोई बल्लेबाज बल्लेबाजी कर रहा है और चारों ओर बहुत शोर है और अगर आप उस बल्लेबाज से पूछेंगे तो शायद वह कहेगा कि मैंने इसके बारे में कुछ नहीं सुना। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ था जब लोग मेरे से पूछते थे कि चारों ओर बहुत शोर है और आप कैसे ध्यान केंद्रित करते हैं। लेकिन कभी-कभी हम उस शोर को अपने आप अनदेखा कर देते हैं। इसलिए जाहिर है कि जब आप खेल पर ध्यान केंद्रित करते हैं तो यह इतना मायने नहीं रखता है। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कोहली के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाने पर भड़के डिविलियर्स, जताया भरोसा; विराट को दिया नया उपनाम
विज्ञापन

चंद्रकांत बोले- दबाव में नहीं है टीम
गत चैंपियन केकेआर को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने तीनों मैच जीतने होंगे। चंद्रकांत का कहना है उनकी टीम इस वक्त किसी तरह का दबाव महसूस नहीं कर रही है। केकेआर के कोच का कहना है कि उनकी टीम का बल्लेबाजी लाइन अप शानदार है, लेकिन इस सीजन प्रभावित नहीं कर सका है। उन्होंने कहा, दबाव तो नहीं है। हम हमेशा मानते हैं कि हमारे पास सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी क्रम है, दुर्भाग्य से यह काम नहीं कर रहा। उम्मीद है कि अगले तीन मैच में यह अपनी प्रतिभा से न्याय करेगा। हम प्रत्येक खिलाड़ी की क्षमता जानते हैं। हम उन पर विश्वास करते हैं। इसे बनाए रखने के लिए आपको उन्हें बहुत आत्मविश्वास देना होगा, सुनिश्चित करना होगा कि वे खुद पर विश्वास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed