{"_id":"5caf297bbdec2214173a3a9b","slug":"kkr-ceo-venky-mysore-says-have-no-issues-at-all-with-sourav-ganguly-dual-role","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांगुली के पक्ष में उतरे कोलकाता के सीईओ, बोले- उनकी दो भूमिकाओं से कोई परेशानी नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गांगुली के पक्ष में उतरे कोलकाता के सीईओ, बोले- उनकी दो भूमिकाओं से कोई परेशानी नहीं
Thu, 11 Apr 2019 05:18 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 11 Apr 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
सौरभ गांगुली
- फोटो : pti
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौरभ गांगुली की बंगाल क्रिकेट संघ अध्यक्ष और दिल्ली के सलाहकार के रूप में दो भूमिकायें निभाने के लिए भले ही आलोचना हो रही हो लेकिन कोलकाता के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि टीम को इससे कोई परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
हितों के टकराव का सामना कर रहे कैब प्रमुख शुक्रवार को यहां होने वाले आईपीएल मुकाबले में मेहमान के रूप में बैठेंगे और उन्हें केकेआर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में बैठे हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
मैसूर ने कहा, ‘वह पूरी तरह से पेशेवर हैं। वह जानते हैं कि अपने कर्तव्यों को कैसे निभाया जाए। हम जो कुछ कर रहे हैं, वह उसका पूरा समर्थन करते हैं। हमें इससे जरा भी परेशानी नहीं है।' बता दें कि वेंकी ने आईपीएल शुरू होने से पहले इसे खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद बताया था।
विज्ञापन
वेंकी ने कहा था कि वर्ल्ड कप से पहले आईपीएल में खिलाड़ियों का शामिल होना अभ्यास सत्र में समय बिताने से ज्यादा अच्छा है। उन्होंने कहा था कि आईपीएल से खिलाड़ियों का उत्साह भी बना रहेगा और उनका अभ्यास भी चलता रहेगा। ऐसे में वर्ल्ड कप में उनका खेल और निखरकर सामने आएगा।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन