सज गया IPL का मैदान: भारत पहुंचे रसेल-नरेन, KKR से मचाते हैं धमाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2021 को देखते हुए विदेशी खिलाड़ियों ने भारत आना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज आंद्रे रसेल और करिश्माई गेंदबाज सुनील नरेन मुंबई पहुंचे। अब इन दोनों खिलाड़ियों को नियमों के मुताबिक सप्ताह भर क्वारंटीन में रहना होगा। ये दोनों खिलाड़ी आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के सदस्य हैं। इस साल आईपीएल की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी। कोलाकाता नाइट राडर्स अपना पहला मुकाबला 11 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगा।
आईपीएल में भाग लेने वाले वेस्टइंडीज खिलाड़ियों की ये दूसरी खेप है जो भारत पहुंची है। इससे पहले दिनेश कार्तिक, वरुण चक्रवर्ती, राहुल त्रिपाठी, कमलेश नागरकोटि, संदीप वारियर और वैभव अरोड़ा रविवार को पहुंचे थे। इनके अलावा रविवार को ही सहायक कोच अभिषेक नायर, सहायक गेंदबाजी कोच ओंकार साल्वी और स्टाफ के दूसरे सदस्य भी आए।
The moment you've all been waiting for...
The 2018 and 2019 MVP's are in the house! 🤩#ToofaniFans, excited to get this party started? @Russell12A @SunilPNarine74 #KKR #HaiTaiyaar #IPL2021 pic.twitter.com/SWaw3FCKPiविज्ञापन विज्ञापन— KolkataKnightRiders (@KKRiders) March 23, 2021
इस मौके पर फैंस को संबोधित करते हुए सुनील नरेन ने कहा, जब कभी आप आईपीएल के बारे में सोचते हैं तो आप भारत के बारे में सोचते हैं। हमें उम्मीद है कि इस साल आईपीएल में हम बीते सत्र की अपेक्षा बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे।
वहीं भारत पहुंचने पर आंद्रे रसेल ने खुशी जाते हुए फैंस से कहा, हम आपके और करीब आ गए हैं क्योंकि इस बार मैच भारत में होंगे। रसेल ने आगे कहा, हमें आप स्टैंड्स से या घरों में देख रहे होंगे उस समय हम बैंगनी और सुनहरी ड्रेस वाली टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे होंगे।