{"_id":"4133fa633b637073935183396664e556","slug":"kiwis-in-strong-position-against-wi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने विंडीज पर बनाया दबाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दो शतकों के दम पर न्यूजीलैंड ने विंडीज पर बनाया दबाव
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Jun 2014 03:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूजीलैंड ने दो शतकों के दम पर पहले टेस्ट के तीसरे दिन मेजबान वेस्ट इंडीज पर दबाव बना दिया है।
विज्ञापन
मैच का दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्ट इंडीज ने बिना किसी नुकसान के 19 रन बना लिए हैं। इससे पहले कीवी टीम ने अपनी पहली पारी 7 विकेट पर 508 रन बनाकर घोषित कर दी।
पहले दिन केन विलियम्सन (113) के शतक के बाद जेम्स नीशाम (107) ने भी शतक लगाया। नीशाम के साथ बीजे बाटलिंग ने 89 रनों की पारी खेली। ओपनर टॉम लाथम ने 83 रन बनाए।
विज्ञापन
इससे पहले केन विलियम्सन के बेहतरीन नाबाद शतक से न्यूजीलैंड ने जमैका में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दिन दो विकेट पर 240 रन का विशाल स्कोर बनाया था।
विज्ञापन
टॉस जीतकर न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनर पीटर फुल्टन (1) जल्द आउट हो गए लेकिन विलियम्सन और लाथम ने दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी निभाकर टीम को संकट से निकाला। लाथम 83 रन बनाकर आउट हुए।
कैरेबियाई गेंदबाज सुलेमान बेन ने 3 विकेट झटके। बेन के अलावा शेन शिलिंगफोर्ड ने भी 3 विकेट चटकाए।