फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kings xi punjab vs sunriseres hyderabad 16 match ipl 2018 live score card

KXIPvSRH: क्रिस गेल का तूफानी शतक, किंग्स इलेवन पंजाब ने रोका SRH का विजयी रथ

Thu, 19 Apr 2018 11:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 19 Apr 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
kings xi punjab vs sunriseres hyderabad 16 match ipl 2018 live score card
क्रिस गेल - फोटो : ipl
क्रिस गेल (104*) के तूफानी शतक की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद का विजयी रथ रोक दिया। आईपीएल 2018 के 16वें मैच में पंजाब ने हैदराबाद को 15 रन से हराकर लीग में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 193 रन बनाए। जवाब में एसआरएच की टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 178 रन बना सकी। 
विज्ञापन


क्रिस गेल को 63 गेंदों में एक चौके और 11 छक्को की मदद से सेंचुरी लगाने के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएच को पहले ही ओवर में तगड़ा झटका लगा जब शिखर धवन कोहनी में चोट की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर चले गए। बरिंदर सरां की गेंद धवन की कोहनी पर लगी और वह दर्द से कहराने लगे। फिजियो ने चेक-अप करने के बाद धवन को बाहर ले जाने का फैसला किया।
विज्ञापन


दूसरे ओवर में मोहित शर्मा ने ऋद्धिमान साहा (6) को क्लीन बोल्ड कर दिया। स्कोर 37 रन पर पहुंचा ही था कि शर्मा ने युसूफ पठान (19) को कट एंड बोल्ड करके एसआरएच को दूसरा झटका दिया। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद केन विलियमसन (54) और मनीष पांडे ने हैदराबाद की पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की। इस बीच विलियमसन ने अश्विन द्वारा किए पारी के 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एक रन लेकर अपने आईपीएल करियर की पांचवीं फिफ्टी जमाई। उन्होंने 39 गेंदों में दो चौके व इतने ही छक्को की मदद से पचासा पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, विलियमसन फिफ्टी जमाने के बाद ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिके और एंड्रू टाई की गेंद पर फिंच को कैच थमाकर डगआउट लौट गए। जल्द ही एंड्रू टाई ने दीपक हूडा (5) को डीप मिडविकेट में स्थानापन्न खिलाड़ी मनोज तिवारी के हाथों कैच आउट कराकर एसआरएच को बैकफुट पर धकेल दिया।

मनीष पांडे ने 42 गेंदों में तीन चौको व एक छक्के की मदद से नाबाद 57 रन की पारी खेली। वहीं शाकिब अल हसन ने 12 गेंदों में एक चौके और दो छक्को की मदद से नाबाद 24 रन बनाए, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों की पारी हैदराबाद को जीत नहीं दिला सकी। पंजाब की तरफ से मोहित शर्मा और एंड्रू टाई ने दो-दो विकेट झटके। 
 

गेल तूफान में उड़ गई एसआरएच

kings xi punjab vs sunriseres hyderabad 16 match ipl 2018 live score card
chris gayle

इससे पहले क्रिस गेल (104*) के तूफानी शतक की बदौलत किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 193 रन बनाए। गेल के साथ आरोन फिंच 14* रन बनाकर नाबाद डगआउट लौटे।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब को ओपनर्स केएल राहुल (18) और क्रिस गेल ने सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों ने 53 रन की साझेदारी की। पहली बार ऐसा देखने को मिला कि पंजाब के ओपनर्स ने धीमी शुरुआत की हो। बहरहाल, राशिद खान ने राहुल को LBW आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद गेल ने मयंक अगरवाल (18) के साथ 30 रन जोड़े ही थे कि कौल ने दाएं हाथ के बल्लेबाज को दीपक हूडा के हाथों की शोभा बनाकर पंजाब को दूसरा झटका दिया।

यहां से गेल ने करुण नायर (31) के साथ तेजतर्रार 85 रन की साझेदारी की। गेल ने इस दौरान छक्को की बारिश की। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने क्रिस जॉर्डन द्वारा किए पारी के 13वें ओवर की पहली गेंद पर एक रन लेकर अपनी फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 39 गेंदों पर एक चौके और पांच छक्को की मदद से पचास रन पूरे किए। मौजूदा टूर्नामेंट में गेल ने लगातार दूसरी फिफ्टी पूरी की। भुवनेश्वर कुमार ने नायर को डीपमिडविकेट में धवन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा।

फिर गेल ने 58 गेंदों में एक चौके और 11 छक्को की मदद से अपने टी20 करियर का 21वां शतक जड़ा। वह आईपीएल 2018 में सेंचुरी जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने। गेल ने सिद्धार्थ कौल द्वारा किए पारी के 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर एक रन लेकर अपने आईपीएल करियर का छठा शतक जमाया। हैदराबाद की तरफ से भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान और सिद्धार्थ कौल को एक-एक विकेट मिला।


इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने गुरुवार को आईपीएल 2018 के 16वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। किंग्स इलेवन पंजाब ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि हैदराबाद ने बिली स्टानलेक की जगह क्रिस जॉर्डन को शामिल किया है।

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम मौजूदा लीग में तीन मैच जीतकर इस समय अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। वहीं दो जीत के साथ किंग्स इलेवन पंजाब दूसरे स्थान पर काबिज है।

टीमें:

किंग्स इलेवन पंजाब-  केएल राहुल, क्रिस गेल, मयंक अगरवाल, करुण नायर, युवराज सिंह, आरोन फिंच, बरिंदर सरां, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रू टाई, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।

सनराइजर्स हैदराबाद- केन विलियमसन, शिखर धवन, मनीष पांडे, ऋद्धिमान साहा,  शाकिब अल हसन, दीपक हूडा, यूसुफ पठान, भुवनेश्वर कुमार, राशिद खान, सिद्धार्थ कौल और क्रिस जॉर्डन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed