फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kings xi punjab launch new jersey in ipl 2018 ravichandran ashwin and virendra sehwag 

IPL 2018: नए रंग में मैदान पर जलवे बिखेरेंगे KXIP के योद्धा, जर्सी हुई लॉन्च

Wed, 14 Mar 2018 12:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
kings xi punjab launch new jersey in ipl 2018 ravichandran ashwin and virendra sehwag 
किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की 11वें सीजन के लिए अपने टीम की नई जर्सी लॉन्च कर दी है। गौरतलब है कि आईपीएल 2018 की शुरुआत सात अप्रैल से हो रही है। पंजाब अपना पहला मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान 8 अप्रैल को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ  खेलेगी। जर्सी लॉन्च के दौरान टीम के मेंटर वीरेंद्र सहवाग और कप्तान रविचंद्रन अश्विन भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा ने भी ट्वीट कर नई जर्सी की फोटो शेयर की। साथ ही उन्होंने लिखा है कि, देखो, मुझे क्या मिला। ये टाइम किंग्ल इलेवन के लिए चीयर करने का टाइम है।वहीं जर्सी लॉन्च कार्यक्रम के दौरान सहवाग ने खुलासा किया कि उन्होंने आर. अश्विन को कप्तान क्यों चुना? 
विज्ञापन

 



सहवाग ने बताया कि, 'मैं हमेशा से सोचता हूं कि कप्तान एक गेंदबाज होना चाहिए, क्योंकि मैं वसीम अकरम, वकार यूनिस और कपिल देव का फैन रहा हूं। ये सभी गेंदबाज थे, जो कप्तान बने और टीम के लिए बहुत अच्छा किया। मुझे यकीन है कि अश्विन भी इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए कोई चमत्कार करेंगे।'

kings xi punjab launch new jersey in ipl 2018 ravichandran ashwin and virendra sehwag 
ravichandran ashwin

आगे उन्होंने कहा, 'इस मौके पर सहवाग ने कहा, 'हमारी कोशिश अपने खेल से दर्शकों का मनोरंजन करने की होगी। साथ ही हम वो हासिल करने की कोशिश करेंगे जो अभी तक नहीं कर सके। मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार हम खिताब अपने नाम करेंगे।'

वहीं, टीम के कप्तान अश्विन ने कहा, 'वीरू मुझे पंजाब में लेकर आए और कप्तान बनाया। मैंने अभी तक पंजाब को दूसरी तरफ से देखा था, लेकिन अब मैं इसका हिस्सा हूं। जैसा वीरू ने कहा हमारी कोशिश फैंस का मनोरंजन करने और खिताब जीतने की होगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed