{"_id":"5718b6354f1c1bd4518b458a","slug":"kings-xi-punjab-choose-dharmshala-for-home-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"किंग्स इलेवन पंजाब ने धर्मशाला को दूसरा घरेलू मैदान चुना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
किंग्स इलेवन पंजाब ने धर्मशाला को दूसरा घरेलू मैदान चुना
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:36 PM IST
विज्ञापन
आईपीएल की किंग्स इलेवन पंजाब टीम ने अगले महीने तीन मैचों के लिए धर्मशाला को अपना दूसरा घरेलू मैदान चुना है क्योंकि बांबे
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब उसके मैच नागपुर में नहीं होंगे।
टीम ने एक बयान में कहा कि हमें खुशी है कि किंग्स इलेवन पंजाब अपने तीन घरेलू मैच धर्मशाला में खेलेगी। हम एचपीसीए के सहयोग के लिए शुक्रगुजार हैं, जिसने इतने कम समय में यह बदलाव करने में हमारी मदद की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र में पड़े सूखे के कारण बांबे हाईकोर्ट ने आईपीएल मैच अन्यत्र स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। इसके तहत अब 30 अप्रैल के बाद मुंबई, पुणे और नागपुर में मैच नहीं होंगे।
विज्ञापन
इसके कारण मुंबई इंडियंस ने जयपुर को घरेलू मैदान बनाया जबकि राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स का घरेलू मैदान विशाखापत्तनम होगा। बंगलूरू में 29 मई को फाइनल खेला जाएगा।