फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kieron Pollard to lead West Indies in ODIs and T20Is

विंडीज टीम में हुआ बड़ा बदलाव, होल्डर-ब्रेथवेट की छुट्टी, पोलार्ड बने वनडे-T20 कप्तान

Tue, 10 Sep 2019 06:42 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 10 Sep 2019 06:42 AM IST
विज्ञापन
Kieron Pollard to lead West Indies in ODIs and T20Is
केरॉन पोलार्ड - फोटो : getty

भारत से टी-20, वन-डे और टेस्ट तीनों सीरीज में मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज टीम में बड़ा बदलाव किया गया है। जी हां, क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बड़ा फैसला लेते हुए जेसन होल्डर को वनडे और कार्लोस ब्रेथवेट को टी-20 की कप्तानी से हटाकर किरोन पोलार्ड को दोनों फॉर्मेट का कप्तान बनाया है। अब वह वनडे और टी-20 दोनों में टीम की कमाल संभालेंगे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


32 साल के पोलार्ड ने अपना आखिरी वनडे 2016 में खेला था। विश्व कप-2019 में वह विंडीज के रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल थे। उन्होंने भारत के खिलाफ हाल ही में खेली गई टी-20 सीरीज में टीम का प्रतिनिधित्व किया था। पोलार्ड फिलहाल कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) में त्रिनबागो नाइट राइडर्स की कप्तानी कर रहे हैं।

बता दें कि पोलार्ड ने अब तक 101 वनडे में तीन शतकों और नौ अर्द्धशतकों के साथ 25.71 की औसत से 2,289 रन बनाए हैं। वन-डे में उनके नाम 50 विकेट दर्ज हैं। वहीं, टी-20 अतरराष्ट्रीय में उन्होंने 62 मैचों में 21.50 की औसत से 903 रन बनाए हैं और 23 विकेट भी झटके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed