फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kieron Pollard fined after disobeying umpires in West Indies abandoned T 20 against India

कीरोन पोलार्ड पर जुर्माना, भारत के खिलाफ आखिरी मैच में नहीं मानी थी अंपायर की बात

Tue, 06 Aug 2019 08:35 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 06 Aug 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
Kieron Pollard fined after disobeying umpires in West Indies abandoned T 20 against India
केरॉन पोलार्ड - फोटो : getty

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को भारत के खिलाफ फ्लोरिडा में दूसरे टी-20 मैच के दौरान अंपायर के निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण जुर्माना लगा है। उन्हें मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक झेलना पड़ा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने कहा कि पोलार्ड ने आचार संहिता की धारा 2.4 का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन

यह घटना तब हुई जब पोलार्ड ने मैदान पर एक सब्स्टीट्यूट को बुला लिया, जबकि अंपायर्स ने कहा था कि इसके लिए पहले उन्हें अनुरोध करना होता है। उनसे अगले ओवर के आखिर तक इंतजार करने के लिए कहा गया था, लेकिन पोलार्ड ने ऐसा नहीं किया। वेस्टइंडीज डकवर्थ लुईस प्रणाली के आधार पर 22 रन से हार गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने कहा कि पोलार्ड को सुनवाई में दोषी पाया गया। उन्हें मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना भरना होगा और उन पर एक डिमेरिट अंक भी लगाया गया। दो साल के भीतर किसी खिलाड़ी के चार या अधिक डिमेरिट अंक होने पर वह निलंबन अंक बन जाते हैं और खिलाड़ी को प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है।

विज्ञापन

बता दें कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन मैच की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। भारत फिलहाल 2-0 से सीरीज में आगे चल रहा है। टी-20 सीरीज के बाद वन-डे और फिर टेस्ट श्रृंखला खेली जानी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed