फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kevin Pietersen takes cheeky dig at Team India after England opt to bat in 3rd Test

टॉस जीतो मैच जीतो... कहकर पीटरसन ने कसा तंज, अब अहमदाबाद की पिच पर बिगड़े बोल

Wed, 24 Feb 2021 05:41 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 24 Feb 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
Kevin Pietersen takes cheeky dig at Team India after England opt to bat in 3rd Test
केविन पीटरसन - फोटो : social media

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बुधवार को अहमदाबाद की पिच को लेकर तंज कसा है। उन्होंने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा है, ऊप्स इंडिया, आशा करता हूं कि ये टॉस जीतो मैच जीतो वाला विकेट ना हो।' दरअसल, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने टॉस के बाद यह ट्वीट किया। 

विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमें आपस में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मेच खेल रही है। फिलहाल दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर बराबरी पर हैं।
विज्ञापन


दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में पिच को देखते हुए भारतीय टीम ने पिछले मैच के मुकाबले दो बदलाव किए हैं। केविन पीटरसन अपने बड़बोलेपन की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने भारत की जीत और हार पर अपनी अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

सीरीज के लिहाज से डे-नाइट टेस्ट अहम
भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सीरीज 2-1 या 3-1 से जीतने की जरूरत है। टीम अगर यहां तीसरा टेस्ट जीत जाती है तो इसी स्टेडियम में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट में ड्रॉ के साथ भी फाइनल में जगह बना लेगी।


गुलाबी गेंद से भारत ने अब तक सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं
भारत ने अब तक गुलाबी गेंद से सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं। टीम ने 2019 में अपनी सरजमीं पर बांग्लादेश को हराया था लेकिन हाल में एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा जहां टीम दूसरी पारी में 36 रन के अपने टेस्ट इतिहास के न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई।


चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर
चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed