टॉस जीतो मैच जीतो... कहकर पीटरसन ने कसा तंज, अब अहमदाबाद की पिच पर बिगड़े बोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने बुधवार को अहमदाबाद की पिच को लेकर तंज कसा है। उन्होंने हिंदी में ट्वीट करते हुए लिखा है, ऊप्स इंडिया, आशा करता हूं कि ये टॉस जीतो मैच जीतो वाला विकेट ना हो।' दरअसल, पूर्व इंग्लिश कप्तान ने टॉस के बाद यह ट्वीट किया।
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला अहमदाबाद के नए नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों ही टीमें आपस में पहली बार डे-नाइट टेस्ट मेच खेल रही है। फिलहाल दोनों ही टीमें एक-एक मुकाबले जीतकर बराबरी पर हैं।
दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में पिच को देखते हुए भारतीय टीम ने पिछले मैच के मुकाबले दो बदलाव किए हैं। केविन पीटरसन अपने बड़बोलेपन की वजह से हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने भारत की जीत और हार पर अपनी अलग अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं।
Oops india , asha karta hoon ki yeh, toss jeeto match jeeto wala wicket na ho 😉
— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) February 24, 2021
सीरीज के लिहाज से डे-नाइट टेस्ट अहम
भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए सीरीज 2-1 या 3-1 से जीतने की जरूरत है। टीम अगर यहां तीसरा टेस्ट जीत जाती है तो इसी स्टेडियम में होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट में ड्रॉ के साथ भी फाइनल में जगह बना लेगी।
गुलाबी गेंद से भारत ने अब तक सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं
भारत ने अब तक गुलाबी गेंद से सिर्फ दो टेस्ट खेले हैं। टीम ने 2019 में अपनी सरजमीं पर बांग्लादेश को हराया था लेकिन हाल में एडीलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसे करारी हार का सामना करना पड़ा जहां टीम दूसरी पारी में 36 रन के अपने टेस्ट इतिहास के न्यूनतम स्कोर पर सिमट गई।
चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर
चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।