{"_id":"5a735e0b4f1c1bb1208b6bd4","slug":"kevin-pietersen-select-five-world-best-batsman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के महान बल्लेबाज ने चुने दुनिया के 5 सबसे बेहतरीन बल्लेबाज, दो भारतीय शामिल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज ने चुने दुनिया के 5 सबसे बेहतरीन बल्लेबाज, दो भारतीय शामिल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
केविन पीटरसन
- फोटो : File
इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने विश्व क्रिकेट के अपने 5 सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों का चुनाव किया है। पीटरसन ने इसमें टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों का चयन किया है। पीटरसन ने इन बल्लेबाजों का चयन एक ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में किया।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान को रिकी पोंटिंग को पहले चुना। इसके बाद उन्होंने द. अफ्रीका के स्टार ऑल राउंडर जैक कैलिस को इस सूची में नंबर दो पर रखा। कैलिस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी तकनीक सबसे शानदार है और वह लम्बे समय तक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तान को रिकी पोंटिंग को पहले चुना। इसके बाद उन्होंने द. अफ्रीका के स्टार ऑल राउंडर जैक कैलिस को इस सूची में नंबर दो पर रखा। कैलिस की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी तकनीक सबसे शानदार है और वह लम्बे समय तक बल्लेबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
टीम इंडिया के इस बल्लेबाज को रखा तीसरे नंबर
सचिन तेंदुलकर
पीटरसन ने क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर को तीसरे नंबर पर रखा है। उन्होंने टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए चेन्नई टेस्ट की सचिन की नाबाद शतकीय पारी को याद किया और उन्हें क्रिकेट का सबसे महान बल्लेबाज बताया।
विज्ञापन
गेल हैं लाजवाब
Chris Gayle
उन्होंने वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को भी अपनी सूची में चौथे नंबर पर रखा। गेल के बारे में पीटरसन ने कहा कि जिस तरह से वह गेंद को हिट करते है, वह लाजवाब होता है।
कोहली-डीविलियर्स के बीच हुआ टाए
कोहली और डीविलियर्स
- फोटो : File
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स को उन्होंने 5वें स्थान पर रखा है। उनका मानना है कि यह दोनों बल्लेबाज चारों दिशाओं में शानदार शॉट्स खेलते हैं। इसलिए इन दोनों बल्लेबाजों को इस लिस्ट में समान रूप से शामिल करना जरुरी है।