फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kevin_Pietersen_ashes_Series-100th_test

'लोग घमंडी कहते हैं मुझे इसकी परवाह नहीं'

Wed, 20 Nov 2013 01:37 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Nov 2013 01:37 PM IST
विज्ञापन
Kevin_Pietersen_ashes_Series-100th_test

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन का कहना है कि उनके आत्मविश्वास को उनका घमंड समझा जाता है और उन्हें इस छवि के साथ रहने में कोई दिक्कत नहीं है।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीकी मूल के पीटरसन 21 नवंबर से ब्रिसबेन में शुरू होने वाली रिटर्न एशेज सीरीज के ओपनिंग मुकाबले में अपना 100वां टेस्ट खेलने उतरेंगे।

दरअसल टीम में खिलाड़ियों के साथ पीटरसन के रिश्ते मधुर नहीं हैं और प्रशंसकों में भी उनकी छवि नकारात्मक है। हालांकि इंग्लैंड के मजबूत खिलाड़ी होने के नाते वह टीम का अहम हिस्सा हैं।
विज्ञापन


पीटरसन ने अपनी छवि को लेकर बचाव करते हुए कहा, "मुझे अपनी क्षमताओं पर पूरा भरोसा है। यदि लोग मुझे घमंडी समझते हैं तो मैं इसे लेकर कुछ नहीं कर सकता हूं। मुझे लगता है कि दुनिया के कई महान खिलाड़ियों में कुछ न कुछ खास होता है जो उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनाता है। मैं इसे आत्मविश्वास कहता हूं और आप इसे घमंड समझ सकते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


99 टेस्ट मैचों की 171 पारियों में 23 शतक और 7887 रन बना चुके पीटरसन ने साथ ही कहा कि वह पिछली गलतियों से सबक लेकर खुद में काफी सुधार भी कर चुके हैं। पीटरसन ने टेस्ट के अलावा वनडे में 136 और ट्वंटी-20 क्रिकेट में 37 मैच खेले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed