फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kevin Petersen Says IPL and Rahul Dravid Helped Him To Come Out of Poor Form

खराब फॉर्म से बाहर आने के लिए इस इंग्लिश बल्लेबाज ने ली थी द्रविड़ की मदद

Thu, 13 Apr 2017 11:06 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Thu, 13 Apr 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
Kevin Petersen Says IPL and Rahul Dravid Helped Him To Come Out of Poor Form
राहुल द्रविड़ - फोटो : ESPN
केविन पीटरनसन इस साल आईपीएल में बतौर कमेंटेटर और एक्सपर्ट नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के इस पूर्व कप्तान और दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरो में शुमार केविन पीटरसन ने भारतीय क्रिकेट की दीवार माने जाने वाले राहुल द्रविड़ की एक बार फिर तारीफ की है और उनका शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन


केविन ने अपने खेल में सुधार और अच्छे प्रदर्शन के लिए आईपीएल और राहुल द्रवि़ड़ का शुक्रिया किया है। केविन पीटरसन ने साल 2009 से आईपीएल में खेलना शुरू किया था। आईपीएल की शुरुआत 2008 से हुई थी। उनकी पहली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर थी।
विज्ञापन

पहले भी कर चुके हैं द्रविड़ की तारीफ

Kevin Petersen Says IPL and Rahul Dravid Helped Him To Come Out of Poor Form
केविन पीटरसन
अपने पहले ही साल में केविन ने आरसीबी के तत्कालीन कप्तान राहुल द्रविड़ की जगह टीम की कप्तानी करनी शुरू की। इसके बाद पीटरसन डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपजाइंट की ओर से आईपीएल में खेलते नजर आए। आईपीएल के आधिकारिक वेबसाईट को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि राहुल ने उनकी कमियों को दूर करने में उनकी मदद की।

पीटरसन ने अपने खेल को बेहतर बनाने में आईपीएल का भी शुक्रिया अदा किया। जब द्रविड़ को भारत का अंडर-19 टीम का कोच बनाया गया था तब भी केविन पीटरसन ने उनकी खूब तारीफ की थी और बीसीसीआई के इस फैसले की सराहना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed