फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kevin petersen revealed in his autobiography

पीटरसन की आत्मकथा में सनसनीखेज खुलासा

Mon, 12 Jan 2015 03:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 12 Jan 2015 03:25 PM IST
विज्ञापन
kevin petersen revealed in his autobiography

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन को क्रिकेट की दुनिया उनके धुंआधार बल्लेबाजी के तौर पर जानती है। जब वह बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरते थे तो विपक्षी टीम के गेंदबाजों के होश उड़ जाते हैं।

विज्ञापन


सामने कोई भी गेंदबाज हो, फिरकी या फिर सीमर। उनके सामने कोई नहीं टिक पाता। पीटरसन ने न सिर्फ अपने देश बल्कि आईपीएल में भी काफी शौहरत कमाई।

दूसरी ओर इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड उन्हें एक साल पहले ही खराब व्यवहार के चलते अनुबंध से हटा चुका है। पीटरसन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास भी ले चुके हैं।
विज्ञापन


हाल ही में पीटरसन ने अपनी आत्मकथा लांच की। जिसमें उन्होंने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। उन्होंने दावा किया है कि उनके आईपीएल में खेलने के चलते टीम के साथी क्रिकेटरों और बोर्ड ने उनके साथ सौतेला व्यवहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रेसिंग रुम में मुझसे जलते थे

kevin petersen revealed in his autobiography
केविन पीटरसन के सनसनीखेज खुलासों की फेहरिस्त काफी लम्बी है। उन्होंने इंग्शिल ड्रेसिंग रुम, बोर्ड और हमवतन खिलाड़ियों के बारे में टिप्पणियां ‌की है। उनका कहना है कि वे आईपीएल में खेलते थे इसलिए उनके साथ ऐसा हुआ। उन्हें बोर्ड ने अनुबंध से हटाया और उनके साथ गलत व्यवहार किया गया।

अपनी आत्मकथा में पीटरसन ने लिखा है, "आईपीएल में वह अपने हमवतन खिलाड़ियों से सबसे महंगे खिलाड़ी चुने गए। इसलिए उनके साथी खिलाड़ी उनसे जलते थे। ड्रेसिंग रुम में उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं होता था। उनके व्यवहार से मैं काफी परेशान भी रहा।"

पीटरसन ने अपनी किताब में टेस्ट क्रिकेट में दोबारा आने की इच्छा भी जताई है। उन्होंने लिखा है कि इंग्लैंड के लिए वे टेस्ट क्रिकेट दोबारा खेलना चाहते हैं।

कप्तान कुक और कोच एंडी फ्लावर मुझसे झगड़ते थे

kevin petersen revealed in his autobiography

अपने सनसनीखेज खुलासों के क्रम में पीटरसन ने इंग्लिश टीम के तत्कालीन कप्तान एलिस्टर कुक और कोच एंडी फ्लावर पर ‌निशाना साधा है। पीटरसन के अनुसार, फरवरी 2014 के दौरान कप्तान कुक उन पर देश्‍ा की छवि खराब करने का आरोप लगाते थे। कई बार अन्य खिलाड़ियों के सामने ही कुक उनसे झगड़ते थे।

इतना ही नहीं उस वक्‍त ड्रेसिंग रुम में कोच फ्लावर के सामने उनके साथी ‌खिलाड़ी उनके साथ बुरा बर्ताव करते थे लेकिन फ्लावर ने उन्हें समझाने की कभी कोशिश नहीं की।

पीटरसन ने लिखा है कि ड्रेसिंग रुम में खिलाड़ियों को डराया और धमकाया भी जाता था। वे कई बार ड्रेसिंग रुम के खराब माहौल के चलते मानसिक पीड़ा से गुजरे हैं।

राहुल द्रविड़ को बताया 'जीनियस गुरु'

kevin petersen revealed in his autobiography

पीटरसन ने अपनी आत्मकथा में सिर्फ इंग्शिल क्रिकेट ही नहीं भारतीय क्रिकेटरों और आईपीएल का भी जिक्र किया है। बकौल पीटरसन, "आईपीएल के दौरान खेला गया क्रिकेट बहुत शानदार रहा। महान भारतीय बल्लेबाज और पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ उनके लिए 'जीनियस गुरु' हैं। उन दिनों द्रविड़ की खूबियों के बारे में पता चला। उन्हें स्पिन और सीमर दोनों प्रकार की गेंदों को आसानी से खेलने का बहुत अच्छा अनुभव है।"

पीटरसन ने आगे लिखा है कि द्रविड़ की बदौलत उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार आया। द्रविड़ भारत के सबसे महान क्रिकेटरों में से एक हैं।

आईपीएल के बारे में वह लिखते हैं, "आईपीएल क्रिकेट का भविष्य है और अगर मुझे आईपीएल में फ्री में भी खेलने का मौका मिले तो मैं दोस्ती के खातिर जरुर खेलूंगा। पीटरसन के अनुसार भारतीय खिलाड़ी दुनिया के अकेले खिलाड़ियों में से एक हैं जो क्रिकेट को मजे के लिए खेलते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed