फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kedar jadhav slams triple ton as maharashtra score mammoth 738 for five vs up

रणजी रणः केदार जाधव के आगे यूपी पस्त

Sat, 10 Nov 2012 09:13 PM IST
पुणे/एजेंसी
पुणे/एजेंसी Updated Sat, 10 Nov 2012 09:13 PM IST
विज्ञापन
kedar jadhav slams triple ton as maharashtra score mammoth 738 for five vs up

मध्यक्रम के बल्लेबाज केदार जाधव ने मौजूदा रणजी सत्र का पहला तिहरा शतक ठोकते हुए महाराष्ट्र को उत्तर प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्राफी ग्रुप ‘बी’ मैच के दूसरे दिन विकेट पर 738 रन के विशाल स्कोर पर पहुंचा दिया। जाधव ने कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलते हुए 312 गेंदों पर 54 चौके और दो छक्के की मदद से 327 रन की पारी खेली। जाधव के अलावा अंकित बावने ने 78 और कप्तान रोहित मोटवानी ने नाबाद 146 रन बनाए। जाधव और मोटवानी ने पांचवें विकेट के लिए 314 रन जोड़े। पीयूष चावला भले ही सर्वाधिक तीन विकेट लेने में सफल रहे लेकिन उन्होंने 233 रन लुटाए।

विज्ञापन


पंजाब ने दिया बंगाल को करारा जवाब

मोहाली। ओपनर जीवनजोत सिंह (नाबाद 102) और मयंक सिदाना (नाबाद 107) के शानदार शतकों से पंजाब ने बंगाल को करारा जवाब देते हुए ग्रुप ‘ए’ मैच में अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 229 रन बना लिए। जीवनजोत ने इससे पहले अपने पदार्पण रणजी मैच में दोहरा शतक बनाया था। बंगाल की टीम मैच के दूसरे दिन सात विकेट पर 280 रन से आगे खेलते हुए पहली पारी में 326 रन पर सिमट गई। लेग स्पिनर राहुल शर्मा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
विज्ञापन


लक्ष्मण का शतक, मध्य प्रदेश लड़खड़ाया
हैदराबाद। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके वीवीएस लक्ष्मण ने 120 रन की कप्तानी पारी खेलते हुए हैदराबाद को मध्य प्रदेश के खिलाफ ग्रुप ‘ए’ मैच में 341 रन के मजबूत स्कोर पर पहुंचा दिया। जवाब में मध्य प्रदेश की टीम लड़खड़ा गई और दूसरे दिन की समाप्ति उसके तीन विकेट महज 44 रन पर गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विसेज को हिमाचल का ठोस जवाब
नादौन। प्रशांत चोपड़ा (90) और कप्तान आकाश चोपड़ा (65) की शानदार पारियों से हिमाचल प्रदेश ने सर्विसेज को ठोस जवाब देते हुए ग्रुप ‘सी’ मैच में दो विकेट पर 252 रन बना लिए। स्टंप्स के समय पारस डोगरा 56 और हेमंत कुमार 29 रन बनाकर खेल रहे थे। सर्विसेज ने पहली पारी में 312 रन बनाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed