फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kedar Jadhav pleads rain gods to move from Nottingham to drought-hit Maharashtra, ind vs nz match 

VIDEO: केदार जाधव की बादलों से गुहार, इंग्लैंड की बजाय महाराष्ट्र जाकर बरसो

Fri, 14 Jun 2019 01:17 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 14 Jun 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
Kedar Jadhav pleads rain gods to move from Nottingham to drought-hit Maharashtra, ind vs nz match 
केदार जाधव - फोटो : सोशल मीडिया

भारत-न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को खेले जाने वाला आईसीसी विश्व कप का 18वां मुकाबला खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया।

विज्ञापन


नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान में रुक-रुककर हो रही लगातार बारिश के चलते मैदान बेहद गीला था, इसलिए भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे मैच को रद्द करने की अधिकारिक घोषणा कर दी गई। बारिश के कारण बिना टॉस हुए ही मैच रद्द करना पड़ा। दोनों टीम के बीच 1-1 अंक बांट दिए गए।

मैच के लिए टॉस भारतीय समय अनुसार 2 बजकर 30 मिनट पर होना था, लेकिन वह हो नहीं सका। मुआयना के लिए पहले 4 बजे का समय रखा गया था, लेकिन उसे लगातार आगे बढाया जा रहा था। इस विश्व कप में यह पहला मौका नहीं है, जब बारिश ने मैच में बाधा डाली है। 
विज्ञापन


इससे पहले तीन मैच बारिश की वजह से रद्द किए जा चुके हैं, जिसमें टॉस तक नहीं हो सका। वहीं, दो मैचों में कुछ-कुछ ओवर्स के मैच कराए गए थे। कुल मिलाकर यह पांचवां मुकाबला है, जिसमें बारिश ने खलल डाला। अगली स्लाइड में जानिए जब टीम इंडिया के बैटिंग ऑलराउंडर केदार जाधव ने बारिश से लगाई इंग्लैंड में न बरसने की गुहार...

विज्ञापन
विज्ञापन

केदार जाधव ने की प्रार्थना

भारतीय टीम के बैटिंग ऑलराउंडर केदार जाधव ने बारिश से प्रार्थना की है, कि वह महाराष्ट्र चला जाए। केदार महाराष्ट्र से हैं और वहां काफी दिनों से बरसात नहीं हुई है और सुखा पड़ा हुआ है। नॉटिंघम में प्रार्थना करते हुए केदार का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें केदार को प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। 

टीम इंडिया के इस ऑलराउंडर ने वीडियों में प्रार्थना करते हुए कहा, 'ए बारिश तेरी जरूरत यहां से ज्यादा महाराष्ट्र में हैं। वहां जाकर बरस।'
 

वर्ल्ड कप 2019: कब-कब बारिश ने बिगाड़ा खेल

चार जून को कार्डिफ में श्रीलंका-अफगानिस्तान के मैच के लिए 41-41 ओवर ही निर्धारित किए जा सके। सात जून को ब्रिस्टल में पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच रद्द करना पड़ा। इस मैच में तो टॉस तक नही हो पाया। 

इसके अलावा 10 जून को साउथैम्प्टन में साउथ अफ्रीका-वेस्टइंडीज का मैच 7.3 ओवरों से आगे खेला नहीं जा सका। 11 जून को बारिश की वजह से ब्रिस्टल में श्रीलंका और बांग्लादेश मुकाबले का टॉस हो नहीं पाया और यह मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed