{"_id":"6429b2f4d7a48d44a3028945","slug":"kavya-maran-reaction-on-drooped-catch-in-rr-vs-srh-match-viral-on-social-media-2023-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH vs RR: कैच छूटने पर अपने खिलाड़ियों से निराश हुईं काव्या मारन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रतिक्रिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH vs RR: कैच छूटने पर अपने खिलाड़ियों से निराश हुईं काव्या मारन, सोशल मीडिया पर वायरल हुई प्रतिक्रिया
Sun, 02 Apr 2023 10:23 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 02 Apr 2023 10:23 PM IST
सार
राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में काव्या मारन बेहद निराश दिखीं। अपनी टीम का मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचीं काव्या की टीम 72 रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
काव्या मारन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
आईपीएल 2023 के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार खेल दिखाया और मुकाबला 72 रन से अपने नाम किया। इस मैच में हैदराबाद के खिलाड़ियों ने अपने फैंस को खासा निराश किया। भुवनेश्वर कुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन सनराइजर्स के गेंदबाज रणनीति के हिसाब से गेंदबाजी नहीं कर सके। यशस्वी जायसवाल और जोस बटलर की सलामी जोड़ी ने तूफानी अंदाज में रन बनाए और पहले विकेट के लिए 35 गेंद में 85 रन जोड़े।
सनराइजर्स के खिलाड़ी इस मैच में पूरी तरह बेअसर नजर आए। गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए और कैच के मौके भी फील्डर्स ने छोड़ दिए। मैच के 16वें ओवर में फजलहक फारुकी ने आदिल राशिद की गेंद पर संजू सैमसन का कैच छोड़ दिया। यह देखकर काव्या मारन निराश हो गईं। उनकी यह प्रतिक्रिया कैमरे पर कैद हो गई और सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
काव्या मारन आईपीएल में एक समय तक मिस्ट्री गर्ल थीं, लेकिन अब सभी फैंस को पता है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक की बेटी हैं। क्रिकेट फैंस के बीच काव्या मारन काफी चर्चित हैं और उनके फैंस की भी कमी नहीं है।
मैच में क्या हुआ?
इस मैच में जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। बटलर 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जायसवाल ने 37 गेंद में 54 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने भी 32 गेंद में 55 रन की पारी खेली। राजस्थान ने पांच विकेट पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद ने खाता खुलने से पहले ही दो विकेट गंवा दिए।
पहले ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद हैदराबाद की टीम वापसी नहीं कर सकी। नियमित अंतराल पर यह टीम विकेट गंवाती रही और अंत में आट विकेट खोकर 131 रन ही बना सकी। इसके साथ ही राजस्थान ने 72 रन से मैच जीत लिया।

SRH CEO Kavya Maran in the stands #SRHvsRR #IPL23 pic.twitter.com/1wnZcb0SpJ
— Pandu Raj #IPL2023 (@CSKianPanduRaj) April 2, 2023
विज्ञापन
काव्या मारन आईपीएल में एक समय तक मिस्ट्री गर्ल थीं, लेकिन अब सभी फैंस को पता है कि वह सनराइजर्स हैदराबाद के मालिक की बेटी हैं। क्रिकेट फैंस के बीच काव्या मारन काफी चर्चित हैं और उनके फैंस की भी कमी नहीं है।
Kaviya akka ni finally supicharu#kaviyamaran pic.twitter.com/N73HFikvZy
— HitMan శ్రీకాంత్ (@mskanth007) April 2, 2023
मैच में क्या हुआ?
इस मैच में जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी ने शानदार शुरुआत की। दोनों ने पहले विकेट के लिए 85 रन जोड़े। बटलर 22 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जायसवाल ने 37 गेंद में 54 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने भी 32 गेंद में 55 रन की पारी खेली। राजस्थान ने पांच विकेट पर 203 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद ने खाता खुलने से पहले ही दो विकेट गंवा दिए।
Can't wait to see MS Dhoni vs Kavya Maran. 😂🫶🏻 #SRHvsRR pic.twitter.com/Ub3omR1yJy
— Aayushi🏏 (@cric_aayushi) April 2, 2023