{"_id":"5ba505e0867a557e876d9247","slug":"karun-nair-to-lead-board-president-xi-against-west-indies","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेस्टइंडीज के खिलाफ करूण नायर को मिली टीम की कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वेस्टइंडीज के खिलाफ करूण नायर को मिली टीम की कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 22 Sep 2018 07:07 AM IST
विज्ञापन
करुण नायर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले दो दिवसीय अभ्यास मैच के लिए बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन टीम का ऐलान कर दिया है। 29 सितंबर को होने वाले इस मैच में 13 सदस्यीय टीम की कमान करूण नायर के हाथों में दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि भारत दौरे पर आ रही वेस्टइंडीज टीम को भारतीय टीम के खिलाफ दो टेस्ट, पांच वन-डे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं। पहला टेस्ट 4 से 8 अक्टूबर तक सौराष्ट्र में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच हैदराबाद में 12 से 16 अक्टूबर तक चलेगा। वन-डे सीरीज 21 अक्टूबर से एक नवंबर तक चलेगी और टी-20 सीरीज 4 से 11 नवंबर तक खेली जाएगी।
विज्ञापन
पांच मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबाल गुवाहाटी में 21 अक्टूबर, दूसरा इंदौर में 24 अक्तूबर और तीसरा पुणे में 27 अक्तूबर को खेला जाएगा। सीरीज की आखिरी दो मैच मुंबई और तिरूवनंतपुरम में क्रमश: 29 अक्टूबर और 1 नवंबर को खेले जाएंगे।
विज्ञापन
भारतीय टीम: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, हनुमा विहारी, करुण नायर (कप्तान), श्रेयस अय्यर, अंकित बावने, ईशान किशन (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, सौरभ कुमार, बेसिल थम्पी, आवेश खान, के विग्नेश, इशान पोरेल।