फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Karun Nair slams 48-ball century against Tamil Nadu in Syed Mushtaq Ali T20 Trophy

महज तीन बॉल से चूक गए नायर, नहीं तो तोड़ देते 'हिटमैन' का ये रिकॉर्ड

Sat, 13 Jan 2018 12:09 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 13 Jan 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Karun Nair slams 48-ball century against Tamil Nadu in Syed Mushtaq Ali T20 Trophy
करुण नायर

कर्नाटक ने शुक्रवार को सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट के मुकाबले में तमिलनाडू को को 78 रन से करारी मात दी। इस मुकाबले में कर्नाटक के बल्लेबाज करुण नायर ने 48 गेंदों में शानदार शतक लगाए। नायर के 52 गेंदों में 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 111 रन की शानदार पारी खेली।

विज्ञापन


टॉस जीतकर तमिलनाडु की टीम ने गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी कर्नाटक की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 179 रन बवाए। जिसके जवाब में तमिलनाडु की टीम 101 रन पर ही ऑलआउट हो गई। कर्नाटक की तरफ से नायर ने शानदार बल्लेबाजी की जबकि गेंदबाजी में प्रवीन दूबे ने 19 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।  वहीं, तमिलनाडु की तरफ से कप्तान विजय शंकर (20) और वाशिंगटन सुंदर (34) रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में वी अथिसाराज डेविडसन ने शानदार प्रदर्शन किए। उन्होंने 30 रन देकर 5 विकेट झटके। 
विज्ञापन


पढ़ेंः- टी20 मैच में 2 रन के लिए हुआ बवाल, अंपायरों से भिड़े दोनों टीमों के कप्तान
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि कर्नाटक के बल्लेबाज करूण नायर इंगलैंड के खिलाफ 2 साल पहले तिहरा शतक लगाकर काफी चर्चा में आए थे। नायर का यह प्रदर्शन इसलिए भी खास है कि क्योंकि थोड़े दिनों में ही आईपीएल प्लेयर्स की ऑक्शन होनी है। ऐसे में आईपीएल टीमों के मालिकों की नजर इस वक्त घरेलू क्रिकेट में बढिया प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटरों पर टिकी हुई है। 

तोड़ सकते थे रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, मगर चूके

Karun Nair slams 48-ball century against Tamil Nadu in Syed Mushtaq Ali T20 Trophy
करुण नायर

हालांकि, नायर सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूक गए। रोहित के नाम इस टूर्नामेंट में 45 गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड है जो उन्होंने साल 2007 में बनाया था। वहीं, टूर्नामेंट में सबसे कम गेंदों में शतक लगाने का रिकॉर्ड मनप्रीत जुनेजा (43 गेंद) के नाम है। जुनेजा ने 2013 में इस कारनामे को अंजाम दिया था।

बता दें कि कर्नाटक की यह 4 मैचों में तीसरी जीत है और वह तालिका में 12 अंकों के साथ शीर्श पर आ गया है। तमिलनाडु की इतने ही मैचों में यह पहली हार है और उसके भी 12 अंक है लेकिन वह दूसरे स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed