{"_id":"1c014a8109cf37d364930891a6d59dd9","slug":"karun-nair-is-fire-against-south-africa-a-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करुण नायर के शतक से इंडिया ‘ए’ ने मैच ड्रॉ कराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
करुण नायर के शतक से इंडिया ‘ए’ ने मैच ड्रॉ कराया
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 21 Aug 2015 07:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के उदीयमान बल्लेबाज करुण नायर के शानदार शतक की बदौलत इंडिया ‘ए ने यहां शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका ‘ए’ के खिलाफ पहला अनधिकृत टेस्ट ड्रॉ करा लिया।
विज्ञापन
444 रनों के लक्ष्य का पीछा करती हुई मेजबान टीम के दूसरी पारी में चार विकेट पर 309 रन बनाने के बाद अंपायर ने दोनों टीमों के कप्तान अंबाति रायडू और डेन विलास से सलाह के बाद मैच ड्रॉ घोषित कर दिया।
विज्ञापन
23 वर्षीय नायर अंतिम दिन हीरो रहे, जिन्होंने 192 गेंदों में नाबाद 114 रन की पारी खेली, जिसमें 18 चौके और एक छक्का शामिल है। उन्हें ऑलराउंडर विजय शंकर का बेहतरीन साथ मिला। नायर और शंकर ने पांचवें विकेट के लिए 148 रनों की अटूट साझेदारी की।
विज्ञापन
शंकर ने 142 गेंदों में 12 चौकों की मदद से नाबाद 74 रन बनाए। भारतीय टीम उस समय मुश्किल में आ गई थी जब पारी के 64वें ओवर में उसने 161 रन अपने चार विकेट गंवा दिए थे जबकि अंतिम दिन 50 से ज्यादा ओवर फेंके जाने थे और दक्षिण अफ्रीकी टीम को जीत के लिए केवल छह विकेट की दरकार थी।
ऐसे में नायर और शंकर ने 43.3 ओवर में शतकीय साझेदारी कर न केवल हार के संकट को टाला बल्कि मैच ड्रॉ कराने में अहम भूमिका निभाई।