जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिम्बाब्वे दौरे पर जाने से पूर्व ही टीम इंडिया की गेंदबाजी मोर्चे को झटका लगा है। हालांकि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा टीम इंडिया इस परेशानी से भी निपटने को तैयार है।
टीम में फिरकी गेंदबाज के रुप में जगह पाने वाले करन शर्मा अंगुली में फ्रेक्चर के चलते बाहर हो गए है। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के पास पहले तीन स्पेशलिस्ट फिरकी गेंदबाज थे।
लेकिन करन शर्मा के बाद अब हरभजन सिंह के अलावा टीम में सिर्फ अब अक्षर पटेल के पास स्पिन का दारोमदार होगा। बीसीसीआई ने करन शर्मा की अनफिट की बात बताने के अलावा अभी करन शर्मा की जगह किसी को नियुक्त नहीं किया है।
10 जुलाई को होगा पहला वनडे मुकाबला
अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में पहली बार टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर 10 जुलाई से 19 जुलाई तक रहेगी। इसमें तीन वनडे और दो टी-20 मुकाबले होने है।
बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सीनियर्स खिलाड़ियों टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, टेस्ट कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों को आराम दिया है।
इन दिग्गजों के बिना रहाणे के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा टीम में कई क्रिकेटरों की लंबे समय बाद वनडे में वापसी हुई है। जिसमें रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह और मुरली विजय शामिल है।
इतना ही नहीं कई यंग क्रिकेटरों को आईपीएल में प्रतिभा दिखाने के बाद शामिल किया गया है। इनमें केदार जाधव, मनीष पांडे, संदीप शर्मा और मनोज तिवारी जैसे युवा बल्लेबाज है।