फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   karan sharma ruled out for zimbabwe tour

जिम्बाब्वे दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका

Mon, 06 Jul 2015 02:25 PM IST
Updated Mon, 06 Jul 2015 02:25 PM IST
विज्ञापन
karan sharma ruled out for zimbabwe tour

जिम्बाब्वे दौरे पर जाने से पूर्व ही टीम इंडिया की गेंदबाजी मोर्चे को झटका लगा है। हालांकि अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में युवा टीम इंडिया इस परेशानी से भी निपटने को तैयार है।

विज्ञापन


टीम में फिरकी गेंदबाज के रुप में जगह पाने वाले करन शर्मा अंगुली में फ्रेक्चर के चलते बाहर हो गए है। जिम्बाब्वे दौरे पर टीम के पास पहले तीन स्पेशलिस्ट फिरकी गेंदबाज थे।
विज्ञापन


लेकिन करन शर्मा के बाद अब हरभजन सिंह के अलावा टीम में सिर्फ अब अक्षर पटेल के पास स्पिन का दारोमदार होगा। बीसीसीआई ने करन शर्मा की अनफिट की बात बताने के अलावा अभी करन शर्मा की जगह किसी को नियुक्त नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 जुलाई को होगा पहला वनडे मुकाबला

karan sharma ruled out for zimbabwe tour

अजिंक्य रहाणे की कप्‍तानी में पहली बार टीम इंडिया जिम्बाब्वे दौरे पर 10 जुलाई से 19 जुलाई तक रहेगी। इसमें तीन वनडे और दो टी-20 मुकाबले होने है।

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सीनियर्स खिलाड़ियों टीम के वनडे कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ‌टेस्ट कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, आर अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी जैसे दिग्गजों को आराम दिया है।

इन दिग्गजों के बिना रहाणे के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा टीम में कई क्रिकेटरों की लंबे समय बाद वनडे में वापसी हुई है। जिसमें रॉबिन उथप्पा, हरभजन सिंह और मुरली विजय शामिल है।

इतना ही नहीं कई यंग क्रिकेटरों को आईपीएल में प्रतिभा दिखाने के बाद शामिल किया गया है। इनमें केदार जाधव, मनीष पांडे, संदीप शर्मा और मनोज तिवारी जैसे युवा बल्लेबाज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed