{"_id":"591cd40f4f1c1b8351f244da","slug":"kapil-says-team-india-is-strong-pakistan-has-nothing-to-lose-in-champions-trophy","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कपिल ने दी चेतावनी, कहा- टीम इंडिया बेहतर, पाक के पास खोने को कुछ नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कपिल ने दी चेतावनी, कहा- टीम इंडिया बेहतर, पाक के पास खोने को कुछ नहीं
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Thu, 18 May 2017 04:30 AM IST
विज्ञापन
क्रिकेटर कपिल देव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का मानना है कि विराट कोहली एक जून से शुरू हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के जरिए फॉर्म में लौटेंगे और वह उनके मौजूदा खराब फॉर्म को लेकर कतई चिंतित नहीं हैं। कपिल ने कहा, ‘कोहली की मौजूदा फॉर्म चिंता का विषय नहीं है। मुझे उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है। मुझे कोई कारण नहीं लगता कि वह फिर रन क्यों नहीं बनाएंगे। वह टीम के लिए अहम खिलाड़ी हैं। और अगर वह रन बनाने लगें तो सारी टीम प्रेरित होगी। यदि आपका कप्तान फॉर्म में होता है तो यह सबसे अच्छी बात है।
विज्ञापन
विराट जल्द करेंगे फॉर्म में वापसी
virat kohli
’कोहली ने पिछले सत्र में 16 टेस्ट मैचों में 973 रन बनाए थे लेकिन मौजूदा आईपीएल में वह दस मैचों में सिर्फ 308 रन बना सके। गत चैंपियन भारत को पहला मैच चार जून को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से खेलना है। पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ‘कागजों पर टीम अच्छी लग रही है। मैं टीम को बेहतर जानता हूं और मैं कह सकता हूं कि भारतीय टीम मजबूत है।’ उन्होंने टीम में महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह की मौजूदगी का स्वागत करते हुए कहा कि उनका अनुभव काफी काम आएगा। कपिल ने कहा, दोनों का युवा खिलाड़ी काफी सम्मान करते हैं। उन्हें अपनी क्षमता के अनुरुप प्रदर्शन करना होगा। हम जानते हैं कि ये पंद्रह साल पुराने धोनी या युवराज नहीं हैं लेकिन उनका अनुभव काम आएगा।’ भारत-पाक मैच के बारे में पूछने पर दिग्गज ऑलराउंडर ने कहा, ‘भारतीय टीम कहीं बेहतर है और अच्छा क्रिकेट खेल रही है। दूसरी ओर पाकिस्तान के पास खोने के लिए कुछ नहीं है। कागजों पर हालांकि भारतीय टीम बेहतर है।’
विज्ञापन
विज्ञापन
...सोचा नहीं थाइतने आगे तक जाएंगे बुमराह
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : getty
विश्वकप 1983 में भारत को खिताबी जीत दिलाने वाले कपिल ने डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले जसप्रीत बुमराह की तारीफ की। उन्होंने कहा,‘जब मैने पहली बार बुमराह को देखा तो मैने कभी नहीं सोचा था कि वह इतने आगे तक जाएंगे। वह मानसिक रूप से काफी मजबूत हैं। जब आपका एक्शन साफ नहीं है तो इतनी सटीक लाइन और लेंथ से गेंद नहीं डाल सकते। वह काफी मजबूत गेंदबाज हैं।’ उन्होंने कहा, ‘मैंने जब उन्हें पहली बार वनडे मैच खेलते देखा था, तबसे लेकर अब तक उनके लिए मेरे दिल में इज्जत काफी बढ़ गई है।’ कपिल ने कहा, ‘जब मैं इन खिलाड़ियों को देखता हूं तो मुझे नहीं लगता कि इनकी जगह कोई और ले सकता है। भुवनेश्वर कुमार बहुत अच्छा हैं। इसी तरह उमेश यादव और मोहम्मद शमी भी। आर अश्विन वापसी करेंगे और रविंद्र जडेजा भी। ये इस समय देश के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं।’