फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil Dev wants to slap Rishabh Pant as parents do when children do mistakes

Rishabh Pant: ऋषभ पंत को थप्पड़ मारना चाहते हैं कपिल देव, जानें क्या है दिग्गज क्रिकेटर के गुस्से की वजह

Wed, 08 Feb 2023 03:35 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 08 Feb 2023 03:35 PM IST
सार

कपिल देव ने कहा है कि वह ऋषभ पंत को थप्पड़ मारना चाहते हैं, जैसे माता-पिता बच्चों को गलतियां करने पर मारते हैं। 
 

विज्ञापन
Kapil Dev wants to slap Rishabh Pant as parents do when children do mistakes
कपिल देव और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कार हादसे का शिकार होने के बाद टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। पंत की कार 30 दिसंबर को एक भयानक कार दुर्घटना का शिकार हुई थी। इस हादसे में पंत की जान बच गई थी, लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के बाद पंत की कई सर्जरी हो चुकी हैं। वह लंबे समय से डॉक्टरों की निगरानी में हैं। इस साल उनके लिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना आसान नहीं होगा। 
विज्ञापन


सर्जरी खत्म होने के बाद पंत को अपनी फिटनेस पर काफी ज्यादा काम करना होगा और लय में लौटने के लिए उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। इसमें समय लगना लाजिमी है। पंत विकेटकीपर भी हैं और उनके पैर में ही फ्रैक्चर हुआ था। इसकी सर्जरी हो चुकी है, लेकिन विकेटकीपर के लिए पैर की मजबूती बेहद जरूरी होती है। इसलिए पंत को फिटनेस हासिल करने में समय लगेगा। इस बीच पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने कहा है कि वह पंत को उस घातक दुर्घटना में लगी चोटों से उबरने के बाद जल्द से जल्द थप्पड़ मारना चाहते हैं।
विज्ञापन


कपिल देव ने एक मीडिया हाउस से बातचीत में कहा कि पंत की अनुपस्थिति ने भारतीय टीम को संकट में डाल दिया है। जिस तरह माता-पिता को बच्चों के गलती करने पर उन्हें थप्पड़ मारने का अधिकार है, ठीक होने के बाद कपिल भी पंत के साथ ऐसा ही करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल ने कहा "मुझे उससे बहुत प्यार है। मैं चाहता हूं कि वह ठीक हो जाए ताकि मैं जा सकूं और उसे थप्पड़ मार सकूं और उसे खुद की देखभाल करने के लिए कह सकूं। आपकी दुर्घटना के कारण पूरी टीम टूट गई है। मैं उससे प्यार करता हूं लेकिन मैं उस पर गुस्सा भी हूं। आज के जमाने के युवा ऐसी गलतियां क्यों करते हैं? इसके लिए एक तमाचा लगना चाहिए।"

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, "पहले आशीर्वाद, उसे दुनिया का सारा प्यार मिले, भगवान उसे अच्छी सेहत दे। लेकिन उसके बाद, माता-पिता की तरह यह जिम्मेदारी है कि अगर बच्चे गलती करते हैं तो उन्हें थप्पड़ मारें।"

दुर्घटना के बाद से पंत की कई सर्जरी हो चुकी हैं। सड़क हादसे के बाद उनकी कार में आग लगने से पंत जल गए थे। 25 वर्षीय ऋषभ सही समय पर कार से बाहर आ गए और उनकी जान बच गई। हालांकि, इस हादसे की वजह से वह लंबे समय के लिए टीम इंडिया से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2023 से उनका बाहर रहना तय है। इस साल उनके लिए क्रिकेट के मैदान पर वापसी करना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed