फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   kapil dev to receive BCCI s lifetime achievement award

BCCI को आई कपिल देव की सुध, देगी अवॉर्ड

Wed, 18 Dec 2013 06:34 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 18 Dec 2013 06:34 PM IST
विज्ञापन
kapil dev to receive BCCI s lifetime achievement award

भारत को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले पूर्व कप्तान कपिल देव को 2013 के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि कपिल को यह सम्मान बीसीसीआई के सालाना अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान दिया जाएगा।
विज्ञापन


पुरस्कार कमेटी में बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन, संजय पटेल (बीसीसीआई के मानद सचिव) और सीनियर पत्रकार एजाज मेमन शामिल थे और बुधवार को चेन्नई में इनकी बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय पटेल ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा, "मिस्टर कपिल देव निखंज कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड हासिल करेंगे। इस अवॉर्ड के तहत उन्हें एक ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह और 25 लाख रुपए दिए जाएंगे।"

दुनिया के महानतम आलराउंडरों में से एक कपिल ने 131 टेस्ट मैचों में 434 विकेट लिए जो एक समय विश्व रिकॉर्ड था। साथ ही वह 5000 रन और 400 विकेट हासिल करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी थे। वहीं, वनडे क्रिकेट में उनके नाम 225 मैचों में 253 विकेट और 3748 रन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed