फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kapil dev led CAC is set to be confirmed by supreme court for selection of coach

कपिल की अगुवाई वाली सीएसी पर मुहर लगना तय, मिलेगी कोच और चयनकर्ताओं के चयन की जिम्मेदारी

Mon, 22 Jul 2019 11:15 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 22 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kapil dev led CAC is set to be confirmed by supreme court for selection of coach
कपिल देव

सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) इस सप्ताह कपिल देव की अगुवाई वाली तीन सदस्यीय क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी (सीएसी) के गठन पर अपनी अंतिम मुहर लगाने जा रही है। टीम इंडिया के हेड कोच के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जुलाई है। कोच के चयन की जिम्मेदारी सीएसी की है जिसके चलते फैसला लिया गया है कि कपिल देव, अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी की तीन सदस्यीय कमेटी की इस सप्ताह घोषणा कर दी जाएगी। माना जा रहा है कि सीओए 26 जुलाई को इसकी आधिकारिक घोषणा कर देंगे। फिलहाल यह सीएसी तदर्थ समिति होगी, लेकिन इसी कमेटी को नई चयन समिति के चयन की जिम्मेदारी देने की भी तैयारी कर ली गई है।

विज्ञापन


चेयरमैन विनोद राय, डायना एडुल्जी और रवि थोडगे की तीन सदस्यीय सीओए की ओर से पहले ही सीएसी के बारे में कपिल, शांता और गायकवाड़ से बात की जा चुकी है। तीनों ने ही तदर्थ समिति के रूप में काम करने को हामी भी भर दी है। इन तीनों के ही सामने टीम इंडिया के हेड कोच के दावेदारों के नाम रखे जाएंगे। टीम इंडिया के वर्तमान कोच रवि शास्त्री को सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। बाकी दावेदारों को इंटरव्यू के लिए आवेदन करना है। लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों के अनुसार हेड कोच और चयनकर्ताओं के चयन की जिम्मेदारी सीएसी की है, जबकि सपोर्ट स्टाफ का चयन सीईओ राहुल जौहरी करेंगे। 
विज्ञापन


एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली पांच सदस्यी चयन समिति का कार्यकाल इस साल अक्तूबर में समाप्त हो रहा है। तब तक नई बीसीसीआई का गठन होने की उम्मीद है। हालांकि अभी तक राय बनी है कि चयनकर्ताओं के चयन की जिम्मेदारी भी इसी सीएसी को दी जाए। नई बीसीसीआई आने पर नए सिरे से कमेटियों और सीएसी का गठन किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed