{"_id":"6756ee2266bbfc29c700ba18","slug":"kapil-dev-backs-rohit-sharma-says-captain-doesn-t-need-to-prove-himself-after-loss-against-australia-2024-12-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: हार के बाद कपिल देव ने किया रोहित का समर्थन, बोले - कप्तान को खुद को साबित करने की जरूरत नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: हार के बाद कपिल देव ने किया रोहित का समर्थन, बोले - कप्तान को खुद को साबित करने की जरूरत नहीं
Mon, 09 Dec 2024 06:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Mon, 09 Dec 2024 06:48 PM IST
सार
रोहित का एडिलेड टेस्ट में बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने तीन तथा छह रन बनाए थे। रोहित इस मैच में ओपनिंग की जगह मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे।
विज्ञापन
कपिल देव और रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में मिली भारत की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा का बचाव किया है। कपिल का कहना है कि वापसी करने के लिए रोहित की क्षमता पर शक नहीं करना चाहिए। पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कपिल ने साथ ही कहा कि करियर के इस स्टेज में भारतीय कप्तान को खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
रोहित का एडिलेड टेस्ट में बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और उन्होंने तीन तथा छह रन बनाए थे। रोहित इस मैच में ओपनिंग की जगह मध्यक्रम में बल्लेबाजी के लिए उतरे थे। रोहित पहले टेस्ट में उपलब्ध नहीं थे और उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने पर्थ टेस्ट में कप्तानी की थी और भारत ने वो मुकाबला जीता था। रोहित की कप्तानी में हालांकि भारत ने लगातार चौथा मैच गंवाया जिसके बाद प्रशंसकों और पूर्व खिलाड़ियों ने रोहित की आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिल ने दिल्ली गोल्फ क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, रोहित को खुद को साबित करने की जरूरत नहीं है। वह कई वर्षों से ऐसा करता आ रहा है इसलिए हमें किसी पर संदेह नहीं करना चाहिए। मैं उस पर संदेह नहीं करूंगा। मुझे उम्मीद है कि वह फॉर्म में वापस आ जाएगा, यह महत्वपूर्ण है। एक या दो प्रदर्शन के आधार पर, अगर आपको किसी की कप्तानी पर संदेह है। मेरा मतलब है कि सिर्फ छह महीने पहले जब उसने टी20 विश्व कप जीता था तो आपने यह सवाल नहीं पूछा होता। इसे जाने दीजिए, उसकी क्षमता और प्रतिभा को जानते हुए, वह वापसी करेगा। वह मजबूती से वापसी करेगा।
हर्षित राणा को प्लेइंग-11 में लेने पर क्या बोले कपिल?
यह पूछे जाने पर कि क्या दूसरे टेस्ट में युवा हर्षित राणा को शामिल करना एक गलती थी, कपिल ने कहा, मैं कोई नहीं हूं। मैं कैसे फैसला कर सकता हूं? वहां ऐसे लोग हैं जिनके पास यह तय करने की जिम्मेदारी है कि टीम में किसे होना चाहिए।

बुमराह की कप्तानी पर भी रखी राय
कपिल ने बुमराह की कप्तानी पर भी अपनी राय रखी। कपिल से पूछा गया कि रोहित से कमान संभालने के लिए बुमराह तैयार हैं। इस पर कपिल ने कहा, मुझे लगता है कि इस बारे में बात करना जल्दबाजी होगी। एक प्रदर्शन के आधार पर आप यह नहीं कह सकते कि वह सर्वश्रेष्ठ हैं और एक खराब प्रदर्शन के आधार पर आप यह नहीं कह सकते कि वह इसके लायक नहीं हैं।