फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kaneria Hopes To Clear His Name After Becoming Ganguly Chairman

क्यों गांगुली को ICC अध्यक्ष बनते देखना चाहता है भारतीय मूल का यह पाकिस्तानी क्रिकेटर?

Mon, 08 Jun 2020 12:31 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 08 Jun 2020 12:31 AM IST
विज्ञापन
Kaneria Hopes To Clear His Name After Becoming Ganguly Chairman
दानिश कनेरिया - फोटो : सोशल मीडिया
स्पॉट फिक्सिंग के लिए आजीवन प्रतिबंध की सजा झेल रहे पाकिस्तान के दागी लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का अगला चेयरमैन बनने के लिए रविवार को सौरव गांगुली का समर्थन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर यह पूर्व भारतीय कप्तान आईसीसी के शीर्ष पद के लिए चुना जाता है तो उन्हें अपना नाम पाक साफ करने की उम्मीद बंधेगी। मर्विन वेस्टफील्ड से जुड़े स्पॉट फिक्सिंग के मामले में अनुशासनात्मक पैनल ने कनेरिया को दोषी पाया था जिसके बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 2012 में अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी तरह के क्रिकेट से उन्हें प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन


प्रतिबंध के खिलाफ 2013 में कनेरिया की अपील को भी खारिज कर दिया गया था जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने भी उनक पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया। केनिया ने 2018 में स्वीकार किया था कि वह 2009 स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में शामिल थे। केनेरिया ने कहा, ‘मैं पिछले काफी समय से इस मामले को लड़ रहा हूं इसलिए मुझे उम्मीद बंधी है कि अगर दादा (गांगुली) पद पर आते हैं तो वे मेरे मामले पर गौर करेंगे और मेरा नाम पाक साफ कराने में मेरी लड़ाई में मदद करेंगे जिससे कि मैं क्रिकेट को कुछ वापस दे सकूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर वह आईसीसी चेयरमैन बनते हैं तो वह हमारी आवाज बनेंगे, दुनिया भर के क्रिकेटरों की आवाज, जो समस्या में हैं कम से कम खिलाड़ी होने के नाते वह हमारी बात सुनेंगे। कनेरिया ने कहा कि एक क्रिकेटर और प्रशासक के रूप में अनुभव गांगुली को आईसीसी चेयरमैन पद की सर्वश्रेष्ठ पसंद बनाता है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed