फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लगातार दूसरी हार से निराश हैं कप्तान केन विलियमसन, मैच के बाद भारत को बताया विश्वस्तरीय टीम

Mon, 27 Jan 2020 12:02 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 27 Jan 2020 12:02 PM IST
विज्ञापन
Kane Williamson says India Outplayed Us In All Departments After New Zealand Lose in 2nd T20I
केन विलियमसन - फोटो : pti

ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में खेले गए दूसरे  दूसरे टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को सात विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। कीवी टीम की यह लगातार दूसरी हार है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे हैं।  


 

Kane Williamson says India Outplayed Us In All Departments After New Zealand Lose in 2nd T20I
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : social media

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 132 रन बनाए। जवाब में भारत ने तीन विकेट खोकर ही 135 रन बनाकर यह मैच जीत लिया। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि लगातार दूसरी हार के बाद क्या बोले कीवी कप्तान केन विलियमसन?

Kane Williamson says India Outplayed Us In All Departments After New Zealand Lose in 2nd T20I
केन विलियमसन - फोटो : social media

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मैच के बाद उन्होंने कहा, यह मुश्किल दिन था। विकेट पहले मैच की तुलना में काफी अलग था। मुझे लगता है कि मैच को प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें 15 से 20 रन और बनाने की जरूरत थी, लेकिन भारत ने जिस तरह गेंदबाजी की उन्हें श्रेय जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kane Williamson says India Outplayed Us In All Departments After New Zealand Lose in 2nd T20I
केन विलियमसन - फोटो : social media

विलियमसन ने टीम इंडिया को विश्वस्तरीय टीम करार दिया जिसने उन्हें लगातार दबाव में डाला। उन्होंने कहा, सभी विभागों में उनकी टीम स्तरीय है और बीच के ओवरों में उन्होंने हम पर दबाव बनाए रखा। 

विज्ञापन
Kane Williamson says India Outplayed Us In All Departments After New Zealand Lose in 2nd T20I
केन विलियमसन - फोटो : social media

उन्होंने आगे कहा, 'छोटे मैदान पर सिर्फ 130 (132) रन बनाने के बावजूद हमें पता था कि अगर हम शुरुआत में जल्दी विकेट हासिल करने और उनकी तरह दबाव बनाने में सफल रहे तो कुछ भी हो सकता है। मगर उन्होंने अपना अनुभव दिखाया और पहली पारी में हम जितने सक्षम थे, उससे कहीं ज्यादा गहराई से उन्होंने खेला।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed